Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कराटे शिविर में बच्चों ने सिखी एडवांस कूमिते की तकनीक

Ranchi: इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी (इमा) के तत्वावधान में एक दिवसीय एडवांस कूमिते कराटे प्रशिक्षण शिविर सह कराटे ग्रेडिंग का आयोजन रांची के संत जोसेफ क्लब में किया गया. जिसमें राज्य के विभिन्न स्कूलों एवं क्लबों के लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया.   इमा के तकनीकी निदेशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने सभी खिलाड़ियों को एडवांस कूमिते का प्रशिक्षण दिया. जिसमें फाइट के दौरान स्कोर करने के तरीके सिखाए गए. साथ ही फाइट को जीतने के अन्य तकनीकों से खिलाड़ियों को अवगत कराया गया. ब्लैक बेल्ट खिलाड़ियों को काता का प्रशिक्षण भी दिया गया. इसे पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-meeting-held-for-successful-organization-of-kolhan-level-film-festival-program/">चाईबासा

: कोल्हान स्तरीय फिल्मोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर की गई बैठक
रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के मद्देनजर खिलाड़ियों के लिए इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है. खिलाड़ियों के तकनीक को एडवांस करना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है. जिससे उनका प्रशिक्षण अच्छा हो सके. प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों का ग्रेडिंग टेस्ट भी हुआ. जिसमें व्हाइट बेल्ट से लेकर ब्लैक बेल्ट तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया. [caption id="attachment_597283" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/122-2.jpg"

alt="" width="1600" height="1066" /> काजल कुजुर को इमा के तकनीकी निदेशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया[/caption] पिछले दिनों मलेशिया में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली राज्य की खिलाड़ी काजल कुजुर को इमा के तकनीकी निदेशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. रेंसी ने कहा कि मलेशिया में काजल कुजूर ने अपना उम्दा प्रदर्शन कर आठवां रैंक हासिल किया. किसी भी प्रतियोगिता में भागीदारी महत्व रखती है, जीत हार तो खेल का एक भाग है. इसे भी पढ़ें-जीतो">https://lagatar.in/65-chapters-of-jeeto-ahimsa-run-at-the-same-time-across-the-world-registered-in-guinness-book/">जीतो

के 65 चैप्टर्स : रांची समेत विश्व भर में एक ही समय पर अहिंसा रन, गिनीज बुक में नाम दर्ज
इस अवसर पर इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के अध्यक्ष संसाइ अनिल किस्पोट्टा, पीटर कच्छप, राकेश तिर्की, स्वस्तिकाव तरफदार, रवि कुमार सिंह, उमाशंकर महतो, देवंती कुमारी और अंजलि कुमारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही