Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक के कोलार में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर हल्ला बोला, अडानी को भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया

Kolar : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज रविवार को कर्नाटक के कोलार में अडानी समूह के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला किया. बता दें कि वर्ष 2019 में कोलार में गांधी ने मोदी उपनाम पर एक टिप्पणी की थी, जिसके लिए उन्हें आपराधिक मानहानि का दोषी ठहराया गया था और लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया था. कर्नाटक विधानसभा चुनावों की 29 मार्च को घोषणा के बाद राज्य की अपनी पहली यात्रा पर आये गांधी ने अडानी मुद्दे के जरिए प्रधानमंत्री पर निशाना साधा. इसे भी पढ़ें : अतीक">https://lagatar.in/atiq-ahmed-ashraf-murder-case-opposition-furious-said-bjp-has-made-india-a-mafia-republic/">अतीक

अहमद -अशरफ हत्याकांड : विपक्ष आगबबूला, कहा, भाजपा ने भारत को माफिया गणराज्य बना दिया

मंत्रिमंडल की पहली बैठक में प्रमुख चुनावी वादों को मंजूरी दी जायेगी

राहुल गांधी ने यहां जय भारत रैली को संबोधित करते हुए कहा, अडानी भ्रष्टाचार के प्रतीक हैं. अडानी की एक शेल कंपनी है.  मैंने सवाल किया कि 20,000 करोड़ रुपये का मालिक कौन है? इतिहास में पहली बार भाजपा सरकार ने संसद नहीं चलने दी. कहा कि आम तौर पर, विपक्ष संसद को कार्य करने से रोकता है, लेकिन यहां भाजपा ने ही संसद ठप कर दी.

मुझे संसद से अयोग्य घोषित कर दिया गया

मुझे संसद से अयोग्य घोषित कर दिया गया. वे (केंद्र सरकार) सोचते हैं कि वे मुझे हटाकर और धमकाकर डराएंगे. मैं डरने वालों में से नहीं हूं. गांधी ने कहा, ‘‘जब तक मुझे जवाब नहीं मिलता, मैं यह सवाल पूछता रहूंगा. आप मुझे अयोग्य ठहराएं, मुझे जेल में डाल दें या जो चाहें करें, मैं डरने वाला नहीं हूं.

  मोदी जी आप अपना काम कीजिए, हम अपना काम करेंगे

उन्होंने कर्नाटक के कांग्रेस नेताओं से पूरे देश में एक संदेश भेजने के लिए कहा यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अडानी  को हजारों करोड़ रुपये दे सकते हैं, तो हम गरीबों और महिलाओं को पैसे दे सकते हैं. गांधी ने कहा, अगर आप खुले दिल से अडानी की मदद कर सकते हैं, तो हम (कांग्रेस) खुले दिल से गरीब, बेरोजगार युवाओं और महिलाओं की मदद करेंगे. आप (प्रधानमंत्री मोदी) अपना काम कीजिए, हम अपना काम करेंगे. कर्नाटक में कांग्रेस के सत्ता में आने का विश्वास व्यक्त करते हुए गांधी ने कहा कि पार्टी की सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में उसके प्रमुख चुनावी वादों को मंजूरी दी जायेगी, जिससे उनके क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त होगा. राज्य में 10 मई को चुनाव होना है. गांधी ने कहा, ‘‘मुझे बहुत खुशी है कि कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ रही है. इसे भी पढ़ें :  अतीक">https://lagatar.in/dead-bodies-of-atiq-ahmed-and-ashraf-will-be-buried-today-after-postmortem-national-ulema-council-questions-law-and-order/">अतीक

अहमद और अशरफ के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद आज ही दफनाया जायेगा, राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल ने लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाया

2019 में लोकसभा चुनाव प्रचार में मोदी उपनाम पर टिप्पणी  की थी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक के लिए पार्टी के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, पार्टी के प्रदेश प्रमुख डीके शिवकुमार और विधायक दल के नेता सिद्धरमैया सहित वरिष्ठ नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया. राहुल गांधी को 23 मार्च को गुजरात के सूरत की एक अदालत ने 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में ‘‘सभी चोरों के मोदी उपनाम क्यों हैं’’ टिप्पणी पर दो साल की जेल की सजा सुनाई थी. एक दिन बाद, उन्हें मामले में दोषी ठहराये जाने की तारीख से लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था. गांधी ने अप्रैल 2019 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कोलार में यह टिप्पणी की थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही