Hazaribagh : एनटीपीसी की चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना से टंडवा पावर प्लांट तक पब्लिक सड़क से हो रही ट्रांसपोर्टिंग कार्य को ग्रामीणों ने बुधवार को जोरदाग में रोक दिया. ट्रांसपोर्टिंग रोके जाने से हाइवा की लंबी कतार लग गई. ग्रामीणों की मांग है कि पब्लिक सड़क से ट्रांसपोर्टिंग कार्य अविलंब बंद किया जाये. ट्रांसपोर्टिंग के लिए कंपनी अपनी अलग सड़क बनाए, बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए और अब तक जिन रैयतों को मुआवजा नहीं दिया गया है, उन्हें अविलंब मुआवजा दिया जाए. मौके पर केरेडारी प्रमुख प्रतिनिधि प्रेमरंजन पासवान, जागेश्वर साव, रामकुमार साव, संजय साव, प्रदीप कुमार साव, किशोर साव, कुलदीप साव, अखिलेश पासवान, प्रभु भुइयां, कन्हाई माली, दिनेश महतो, कालो भुइयां, मनोज गुप्ता, मनोज माली, भोला साव, अमित कुमार माली, ज्ञान कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. [caption id="attachment_620361" align="alignnone" width="1600"]

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/hywa-26_309.jpg"
alt="हाइवा की लगी लंबी कतार " width="1600" height="720" /> हाइवा की लगी लंबी कतार[/caption]
(हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">(हजारीबाग
की खबरों के लिए यहां क्लिक करें) इसे भी पढ़ें : खुशखबरी">https://lagatar.in/good-news-amrit-sarovar-scheme-will-improve-the-appearance-of-khazanchi-talab/">खुशखबरी
: अमृत सरोवर योजना से संवरेगी खजांची तालाब की सूरत [wpse_comments_template]
Leave a Comment