Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु में ठंड से पारा गिरा, घास और पेड़ के पत्तों पर गिरी ओस की बूंदें बनीं बर्फ

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : शहर में ठंड ऐसी कि किरीबुरु शहर के विभिन्न हिस्सों में घास पर गिरी ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो गई. मंगलवार की अहले सुबह सेल की किरीबुरु जेनरल अस्पताल की मच्छर निरोधक दस्ते के सदस्य शिबो करुवा और अन्य सारंडा सुवन छात्रावास के ठीक नीचे खाई क्षेत्र में पैदल उतरे तो उन्हें जमीन की सतह पर स्थित घास के ऊपर और पेड़ के पत्तों पर गिरी ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील दिखाई दी. उन्होंने कहा कि सोमवार को भी घास पर हल्की बर्फ जमी थी. पिछले वर्ष इन क्षेत्रों में इस वर्ष की तुलना में अधिक बर्फ जमी थी. हालांकि यह बर्फ धूप निकलने के थोड़ी देर बाद पिघल गई. ऐसा नजारा वायरलेस मैदान, तालाब किनारे आदि अन्य हिस्सों में भी दिखाई दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/KIRIBURU-SNOW-11-300x193.jpg"

alt="" width="300" height="193" /> इसे भी पढ़ें : उतर">https://lagatar.in/cold-wave-in-north-india-drops-of-dew-became-snow-then-mercury-in-minus-somewhere/">उतर

भारत में शीतलहर, ओस की बूंदें बनीं बर्फ, तो कहीं माइनस में पारा
उल्लेखनीय है कि किरीबुरु और आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे रात व दिन में ठंड बहुत अधिक बढ़ गई है. जिला प्रशासन अथवा वन विभाग द्वारा ठंड से बचाव हेतु हर वर्ष अलाव की व्यवस्था करती थी, लेकिन इस वर्ष कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है. इससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. दूसरी ओर, सूत्रों का कहना है कि झारखंड के सारंडा से सटे ओडिशा के टेन्सा, कोईड़ा, बोलानी आदि क्षेत्रों में भी ठंड की वजह से विभिन्न वाहनों व घास के ऊपर और पेड़ के पत्तों पर गिरी ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो गई थीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही