Search

 
 
 

कोडरमा में एक महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

 

Koderma: कोडरमा में छतरबर की रहने वाली एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इस मामले में पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला कोडरमा थाना क्षेत्र के छतरबर का है. पीडिता ने आवेदन में बताया है कि घटना 21 अप्रैल रात की है. मैं अपने कमरे में सोई थी. तभी अचानक मेरा देवर आकर मेरे साथ दुष्कर्म किया.

 

कहा कि वहीं जब घर के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी तो घरवालो ने मामले को तुल नहीं देने की बात कही और पंचायत कर मामले का निपटारा करने की बात कही.  वहीं पंचायत ने कुछ नहीं किया. तब मैं इसकी शिकायत कर रही हूं. कोडरमा थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही