Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोविड टीकाकरण में राज्य के बाहर के लोगों को जामताड़ा में नहीं मिलेगी प्राथमिकता, आदेश जारी

Advertisement
Advertisement
Jamtara: कोविड टीकाकरण में राज्य के बाहर के लोगों को जामताड़ा में प्राथमिकता नहीं मिलेगी. ये आदेश उपायुक्त द्वारा टीकाकरण की समीक्षा के बाद एसडीओ ने जारी किया है. दरअसल जिले के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर पड़ोसी राज्यों के लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे थे. जिसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिहिजाम, सामुदायिक स्वास्थय केंद्र जामताड़ा, नाला व कुंडहित समेत सदर अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर देखा गया. हाल के दिनों में यहां टीका लेने वालों में ज्यादातर अन्य प्रदेश के लोग शामिल थे. लेकिन अब जामताड़ा जिले के टीकाकरण केंद्रों पर अन्य राज्यों के लोगों को टीकाकरण में प्राथमिकता नहीं मिल पाएगी.   [caption id="attachment_123487" align="aligncenter" width="600"]http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/08/12-6.jpg"

alt="कोविड टीकाकरण में राज्य के बाहर के लोगों को जामताड़ा में नहीं मिलेगी प्राथमिकता, आदेश जारी " width="600" height="400" /> कोविड टीकाकरण में राज्य के बाहर के लोगों को जामताड़ा में नहीं मिलेगी प्राथमिकता, आदेश जारी[/caption] इसे भी पढ़ें-एसिया">https://lagatar.in/asia-elections-rajiv-ranjan-and-santosh-khaitan-contest-as-president-executive-members-also-unopposed/123317/">एसिया

चुनाव : अध्यक्ष पद पर राजीव रंजन और संतोष खेतान में मुकाबला, कार्यकारिणी सदस्य भी हुए निर्विरोध

कोविड टीकाकरण की समीक्षा बैठक के बाद आदेश

मंगलवार को उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में कोरोना टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक हुई. इस बैठक के अनुमंडल पदाधिकारी ने एक आदेश जारी करते हुए यह चिंता जताई है कि जिले को मिलने वाला टीका यहां की आबादी के अनुसार ही आवंटित है. ऐसे में अगर पड़ोसी राज्य के लोग टीका लगवाते हैं, तो यहां के लोग टीका से वंचित रह जाएंगे. ऐसे में जामताड़ा का शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य कैसे पूरा हो पाएगा ? इस आदेश के बाद यह स्पष्ट हो गया कि अब कोविड टीकाकरण में जिला के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी. इसे भी पढ़ें-केके">https://lagatar.in/kk-son-st-sc-pooja-singhal-industries-and-amitabh-kaushal-became-the-secretary-of-tourism-art-culture-sports-department/123407/">केके

सोन एसटी-एससी, पूजा सिंघल उद्योग और अमिताभ कौशल पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद विभाग के बने सचिव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही