Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लेस्लीगंज में छठ को लेकर सजा बाजार, जमकर हो रही खरीदारी

Advertisement
Advertisement
Palamu: लेस्लीगंज में भैया दूज के बाद छठ की तैयारी जोरों पर है. छठ व्रतियां तैयारी में जुट गई हैं. घरों में गेहूं, ओरि का चावल, आम का लकडी जुटाने का काम शुरू हो चुका है. दूसरी ओर लेस्लीगंज के सप्ताहिक बाजार में रविवार को व्रती सूप व दौरा की खरीदारी करने में लगी रहीं. बाजार में सूप 320 से लेकर 350 रुपए जोड़ा, दौरा 160 से 350 रुपए, पंखा 40 रुपए और झाड़ू 50 रुपए की दर से मिल रही है. बाजार में झाबर, चौखड़ा, कुंडेलवा, गेंठा, और तरहसी से दौरा के व्यापारी आकर बाजार में बेच रहे हैं. इसे भी पढ़ें-   झामुमो">https://lagatar.in/jhamumo-supremo-arrives-in-laws-welcomes-guruji-in-rituals/">झामुमो

सुप्रीमो पहुंचे ससुराल, रीति-रिवाजों से हुआ गुरुजी का स्वागत        

बिक्री काफी अच्छी हो रही है

झाबर के व्यापारी मोहम्मद इदरीश, अदुल्लाह अंसारी, आमीर अंसारी, चौखड़ा के सुदामा पासवान, गेठा के मोहम्मद अली मियां, तरहसी के लाल मोहन व अशर्फी साव और कुंडेलवा के व्यापारी वदेश्वर सिंह ने बताया कि बिक्री काफी अच्छी हो रही है. लोगों में पर्व को लेकर काफी उत्साह है. पिछले वर्ष कोरोना का प्रभाव साफ दिखाई पड़ रहा था. इस वर्ष खरीदारी के हिसाब से व्रतियों के बढ़ने की संभावना है. इस वर्ष सूप और दौरे की बिक्री काफी अच्छी है. इसे भी पढ़ें- मॉर्निंग">https://lagatar.in/morning-consult-survey-pm-modi-is-still-the-number-one-leader-in-the-world-but-the-popularity-has-decreased-compared-to-last-year/">मॉर्निंग

कंसल्ट सर्वे : पीएम मोदी आज भी दुनिया में नंबर वन लीडर, पर पिछले साल के मुकाबले घटी लोकप्रियता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही