Search

 
 
 

लोहरदगा में बेटे ने मां और पत्नी की लोहे के सरिये से की हत्या

जिले के भंडरा थाना क्षेत्र स्थित धनामुंजी गांव में शनिवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही मां और पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है.
 

Lohardaga : जिले के भंडरा थाना क्षेत्र स्थित धनामुंजी गांव में शनिवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही मां और पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है.

 

जानकारी के अनुसार मड़वा उरांव आम के बगीचे से पत्नी सोमरी उरांव के साथ घर लौटा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर अचानक वह गुस्से में आ गया और घर में रखे लोहे के सरिये से हमला कर दिया. उसने पहले अपनी करीब 80 वर्षीय मां रुपी उरांव के सिर पर वार किया, फिर पत्नी सोमरी उरांव को भी निशाना बनाया. लगातार किए गए हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस गांव पहुंची और आरोपी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लोहे का सरिया भी बरामद कर लिया है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

 

पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले परिवार में हुई एक दुर्घटना के बाद से उसका व्यवहार बदल गया था. ग्रामीणों के मुताबिक वह पिछले कुछ दिनों से असामान्य हरकतें कर रहा था. यह भी जानकारी मिली है कि उसका पहले मानसिक इलाज कराया जा चुका है.

 

लोहरदगा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद गांव के लोग सदमे में हैं और परिवार में चीख-पुकार का माहौल है.

 


लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि बेटे ने अपनी पत्नी और मां की हत्या की है. हत्या के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है. स्थानीय लोग इस घटना से बेहद सदमे में हैं. पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही