Lohardaga : झारखंड विधानसभा चुनाव में लोहरदगा सीट से आजसू प्रत्याशी नीरू शांति को रामेश्वर उरांव ने 34670 वोटों से हाराया था. आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य राजू गुप्ता ने विधानसभा चुनाव हारने का ठीकरा अपनों पर फोड़ा है. राजू गुप्ता का कहना कि विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी को लोहरदगा की मतदाताओं का भरपूर प्यार मिला. लेकिन अपनों ने ही पार्टी की लुटिया डुबो दी. उनका आरोप है कि चुनाव के अंतिम समय में आजसू के कई वरिष्ठ नेता कॉर्पोरेट घराने के हाथों बिक गये. जिसकी वजह से पार्टी जीती हुई बाजी हार गयी. राजू गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने जिन लोगों इतना सम्मान दिया, पद और पहचान दी, उन्होंने चंद पैसों के खातिर पार्टी और पार्टी प्रत्याशी के साथ भीतरघात किया. आश्चर्य तो इस बात की है कि उनको ऐसा करने में लज्जा तक नहीं आयी.
लोहरदगा में अपनों ने ही डुबोई आजसू पार्टी की लुटिया : राजू गुप्ता
Leave a Comment