Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड में 60 हजार 4D कैमरों से मतदान केंद्रों की होगी निगरानी

Ranchi : बुधवार को निर्वाचन सदन में सभी जिलों में वेबकास्टिंग,जीपीएस ट्रैकिंग और ह्वीकल मैनेजमेंट के लिए गठित सेल के नोडल पाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चुनाव की तैयारियों की समीक्षा हुई. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि झारखंड में लोकसभा निर्वाचन 2024 में सभी मतदान केंद्रों पर 4D कैमरा के माध्यम से वेबकास्टिंग की जाएगी. इस दौरान लगभग 60 हजार 4D कैमरा से निगरानी रखी जायेगी. इस वेबकास्टिंग पर मुख्य निर्वाचन कार्यालय, जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के साथ भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से मॉनिटरिंग की जानी है. इस बार के मतदान में मतदान केंद्र के अंदर और बाहर दोनों ओर की फीड पर विभिन्न स्तरों से मॉनिटरिंग की जाएगी. इसे भी पढ़ें -हज">https://lagatar.in/jmm-raised-questions-on-the-short-notice-issued-regarding-haj-said-religion-and-religious-sentiments-are-being-played-with/">हज

को लेकर जारी शॉर्ट नोटिस पर झामुमो ने उठाए सवाल, कहा-धर्म और धार्मिक भावना के साथ हो रहा है खिलवाड़

चुनाव को लेकर ये दिए गये निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों पर इवीएम पहुंचाने वाले वाहनों में जीपीएस लगाकर इसकी मॉनिटरिंग करने और संधारण गृह में इवीएम के संधारण के बाद ही जीपीएस को हटाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मतदान कार्य में लगे वाहनों का भुगतान समय से करते हुए उसे मतदान कार्य से मुक्त करें. वाहन के प्रबंधन में सभी जिलों के पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें. किसी प्रकार के संशय की स्थिति में मुख्यालय में गठित वाहन प्रबंधन कोषांग से विमर्श कर निर्णय लें. कहा कि वाहनों के प्रबंधन में इस बात का ध्यान रखें कि निर्वाचन के दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी सुगमता से बहाल रहे. उन्होंने चालकों की खुराकी, पेट्रोल पम्प मालिकों को एडवांस पेमेंट, वाहन मालिकों को एडवांस पेमेंट आदि विषयों पर जिलों में किये जा रहे कार्य को लेकर वाहन प्रबंधन की समीक्षा की. साथ ही इन सब का वीएमएस पोर्टल पर संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह, संयुक्त परिवहन आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश सहित मुख्यालय व जिला स्तर पर गठित वेबकास्टिंग, जीपीएस ट्रैकिंग,ह्वीकल मैनेजमेंट प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -अवैध">https://lagatar.in/police-action-against-illegal-sand-business-five-arrested-along-with-four-vehicles/">अवैध

बालू कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन के साथ पांच गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही