Search

 
 
 

मांडर में आर्म्स एक्ट का आरोपी व चुटिया में मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

 
Ranchi : चुटिया थाना पुलिस ने घर में घुस कर मोबाइल चोरी करने के आरोपी सोनू लोहरा को महादेव मंडा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी वेंकटेंश कुमार ने बताया कि 12 अगस्त की रात में द्वारिकापुरी के शंभूशरण के घर से दो मोबाइल की चोरी कर ली गयी थी. इस संबंध में मामला दर्ज कराया गया था. टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस ने दोनों मोबाइल को ट्रेस करने के साथ ही आरोपी को बीती रात महादेव मंडा स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया.

कोयला तस्करी मामले का आरोपी धराया

मांडर थाना पुलिस ने बीती रात छापामारी अभियान के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जेल भेजे गये दोनों में एक राजन उर्फ मो शमीम अवैध हथियार मामले का आरोपी है. दूसरा जावेद अंसारी ग्राम बहेरा टोली निवासी अवैध कोयला तस्करी मामले का आरोपी है. दोनों को जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-there-is-no-valuation-of-land-how-will-kantatoli-flyover-be-built-in-2-years/">रांची:

 जमीन का ही नहीं हुआ वैल्युएशन, 2 साल में कैसे बनेगा कांटाटोली फ्लाईओवर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही