Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के कई इलाकों में जलजमाव से नारकीय स्थिति, खुले नाले दे रहे हादसों को न्योता

Advertisement
Advertisement
Ranchi : राजधानी में पिछले दो दिनो से भारी बारीश होने के कारण कई इलाकों में जलजमाव के कारण नारकीय स्थिति बन गई है. बुद्ध विहार, अरगोड़ा तलाब, सैतान चौक कोकर, पंडरा फ्रेंड्स कॉलोनी, मौलाना आजाद कॉलोनी, एजी कॉलोनी, डोरंडा आजाद बस्ती, कांके, मधुकम ईरगू टोला में जलजमाव से लोग परेशान रहे. कई इलाकों में दो दिनों की बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ दी है. निगम द्वारा नालियों कि सही से साफ सफाई न होने के कारण कई इलाकों में नालियां ओवरफ्लो हो गई हैं, जिससे सड़क पर पानी भर गया है. हरमू के बुद्ध विहार के पास घुटने तक पानी जमा होने के कारण आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. मोहल्लेवासी अपने घरों से नहीं निकल पा रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/4a.jpg"

alt="" width="1280" height="960" />

निगम बांस बल्ली, रिबन और बोर्ड के सहारे काम चला रहा

निगम की लापरवाही के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में नाले स्लैब से ढंके भी नहीं जा सके हैं. स्लैब की कमी होने के कारण निगम बांस बल्ली, रिबन और बोर्ड के सहारे काम चला रहा है. खुले नालों पर खतरे का साइन बोर्ड और रिबन से निगम हादसों को टालने की कोशिश कर रहा है. बताते चलें कि दो साल पहले सितंबर में कोकर के खोरहाटोली में भारी बारिश के दौरान एक युवक खुले नाले में बह गया था. शहर के खुले नाले ऐसे और भी खतरनाक हादसे को दस्तक दे रहे हैं. जलजमाव की समस्या से परेशान शहरवासी निगम के कंट्रोल रूम 9431104429 में कंप्लेन कर सकते हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/4c.jpg"

alt="" width="1600" height="721" /> इसे भी पढ़ें- भारी">https://lagatar.in/farmers-doubly-hit-by-heavy-rains-take-measures-to-drain-water-in-the-fields-agricultural-scientist/">भारी

बारिश से किसानों को दोहरी मार, खेतों से पानी निकासी का करें उपाय : कृषि वैज्ञानिक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही