Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देश के अधिकतर राज्यों में कहीं हल्की, कहीं भारी बारिश, हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड का बुरा हाल

Advertisement
Advertisement
New Delhi : हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत पहाड़ी राज्यों में बारिश से बुरा हाल है.  हिमाचल में तेज बारिश और भूस्खलन के बाद लोगों का रेस्क्यू जारी   है.   जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी बारिश का रेड अलर्ट जारी है. यूपी और बिहार के कई जिलों में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने देश के पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों में आज 19 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना जताई है. कहा है कि 20 अगस्त से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में तेज बारिश शुरू होगी.                                                          ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/rain-mnmn.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Rain-111-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

21 और 22 अगस्त को उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट

देश के बाकी हिस्सों में अगले चार से पांच दिनों के दौरान हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग 21 और 22 अगस्त को उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. है. जान लें कि उत्तराखंड में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है. त्राहिमाम मचा हुआ है. बारिश के चलते नदियां और नालें उफान पर हैं. लगातार हो रही लैंडस्लाइड से उत्तराखंड में लोगों को आफत झेलनी पड़ रही है.

ओडिशा, छत्तीसगढ़,  मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा में होगी बारिश

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट पर नजर डालें तो उसके अनुसार आज ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तरी तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश होगी. कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. साथ ही पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, कोंकण और गोवा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात और केरल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तरी पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान की बात करें तो एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश होगी. दिल्ली में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली में हल्की बारिश होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही