Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के मोतिहारी में विषाक्त भोजन से 33 सिपाहियों की बिगड़ी तबीयत

Advertisement
Advertisement
Motihari: रविवार रात सीआरपीएफ बैरक में खीर खाने के बाद 33 सिपाहियों की तबीयत बिगड़ गई. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है. वरीय पुलिस अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाये हुए हैं. सभी सिपाही सीआरपीएफ के बैरक में रहे थे. खीर खाने का बाद जवानों को उल्टी, पेट दर्द और दस्त की समस्या होने लगी. इतनी संख्या में जवानों के बीमार होने के बाद बैरक में अफरा-तफरी मच गई.

बैरक में रहते हैं करीब दो सौ जवान

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मोतिहारी के गंडक कॉलोनी स्थित बैरक में पहले सीआरपीएफ के जवान रहते थे. सीआरपीएफ के जाने के बाद उस बैरक में जिला पुलिस बल के जवान रहते हैं. बैरक में फिलहाल दो सौ के करीब जवान रहते हैं. रविवार की देर रात 33 जवानों ने खाने में रोटी-सब्जी के साथ खीर खाई थी. खीर खाने के करीब पंद्रह मिनट बाद ही जवान उल्टी और पेट से बेचैन होने लगे. जिसके बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर है. इसे भी पढ़ें-  रांची">https://lagatar.in/ultimatum-to-ranchi-ac-and-ungada-co-the-matter-is-hanging-for-2-years-for-the-purpose-of-ac/">रांची

AC और अनगड़ा CO को अल्टीमेटम, AC के मंतव्य के लिये 2 सालों से लटका है मामला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही