Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक, वेंटिलेटर पर रहे 22 मरीजों की मौत

Advertisement
Advertisement

MumbaI : नासिक (महाराष्ट्र) के जाकिर हुसैन अस्पताल में बुधवार को ऑक्सीजन टैंक लीक कर जाने से 22 मरीजों की मौत हो गयी है.  खबरों के अनुसार बुधवार को  अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक कर गया, जिससे हड़कंप मच गया.  इस हादसे को लेकर प्रशासन ने कहा कि लीकेज की वजह से ऑक्सीजन की सप्लाई ठप हो गयी, जिसकी वजह से वेंटिलेटर पर रहे 22 मरीजों की मौत हो गयी है.

 

 जिलाधिकारी सूरज मांढरे ने पुष्टि की है कि घटना में 22 लोगों की मौत हुई है. इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और पालिका आयुक्त कैलाश जाधव के बयान जारी कर कहा था कि घटना में 11 लोगों की दुखद मृत्यु की खबर आ रही है. इनके अलावा 30 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.प्रशासन के अनुसार अस्पताल में हुए लीकेज की जांच बैठाई जा रही है. जानकारी के अनुसार जिस समय घटना हुई, उस समय अस्पताल में 171 मरीज थे.

 

लीकेज को कंट्रोल कर लिया गया है.

ऑक्सीजन लीक होने की घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है. हालात को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि लीकेज को कंट्रोल कर लिया गया है. बता दें कि देश में इस वक्त मेडिकल ऑक्सीजन की भारी कमी   है. अचानक कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने की वजह से अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी है. कई राज्यों में ऑक्सीजन काफी मुश्किल से मिल रहा है, जिनमें महाराष्ट्र का नाम भी शामिल है.

भारतीय रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाई गयी है

भारत सरकार की ओर से राज्य सरकारों को भरोसा दिया गया है कि हर किसी को जल्द से जल्द ऑक्सीजन मुहैया कराई जाएगी. महाराष्ट्र से बीते दिन ही विशाखापट्टनम के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस रवाना की गयी थी. भारतीय रेलवे द्वारा ये स्पेशल ट्रेन चलाई गयी है, जो विशाखापट्टनम से ऑक्सीजन लाने का काम करेगी.

ऑक्सीजन की किल्लत सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में देखने को मिल रही है. दिल्ली के कुछ अस्पतालों में तो चंद घंटों का ऑक्सीजन बाकी है.  बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में बताया था कि देश में ऑक्सीजन के प्रोडक्शन को बढ़ाया गया है. जल्द ही राज्यों को उचित मात्रा में सप्लाई बढ़ाई दी जाएगी, ताकि कोई कमी ना रह पाये.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही