Search

न्याय यात्रा अलीगढ़ में, बोले राहुल, गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है...

New Delhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भारतीय बाजारों में चीन निर्मित वस्तुओं की बाढ़ आने से स्वदेशी लघु, कुटीर उद्योग और कारीगर बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं. बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूर्वाह्न मुरादाबाद से संभल होते हुए अलीगढ़ पहुंची जहां उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी नजर आयीं.">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

समाजवादी पार्टी  के कार्यकर्ता और समर्थक यात्रा में शामिल हुए

विपक्षी गुट इंडिया के घटक दल समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता और समर्थक भी इस यात्रा में शामिल हुए. कांग्रेस नेता ने ताला उद्योग के गढ़ अलीगढ़ में चीन निर्मित सामानों की बिक्री का मसला उठाया और स्थानीय कारीगरों के समक्ष पेश आ रही परेशानियों का जिक्र किया. कांग्रेस की राज्य इकाई ने अपने आधिकारिक हैंडल पर राहुल और प्रियंका की यात्रा का वीडियो साझा किया. वीडियो में कहा गया,जननायक (राहुल गांधी) और लोक नेत्री (प्रियंका गांधी ) के साथ एकता, भाईचारा और सद्भाव का संदेश देती भारत जोड़ो न्याय यात्रा. यह जनसैलाब आने वाली पीढ़ियों को संदेश देगा कि जब कोई तानाशाह देश की अखंडता, संप्रभुता और संविधान को खत्म करने पर आमादा था तो हमने उसे इस यात्रा के माध्यम से रोकने का काम किया था.

देश में बढ़ती नफरत का कारण अन्याय है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आपने संबोधन में कहा, देश में बढ़ती नफरत का कारण अन्याय है. हिंदुस्तान में गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है. इसी अन्याय के खिलाफ हमने `भारत जोड़ो न्याय यात्रा` शुरू की है. उन्होंईने सवालिया लहजे में कहा देश में नफरत फैल रही है, क्यों फैल रही है, इसका कारण क्या है, मैंने यह सवाल हजारों लोगों से पूछा इस बीच भीड़ से जवाब आया -वोट बैंक.

भाइयो-बहनों यह वोट बैंक नहीं है, गलतफहमी में मत रहो

राहुल ने कहा भाइयो-बहनों यह वोट बैंक नहीं है, गलतफहमी में मत रहो, हिंदुस्तान की जनता, किसानों और मजदूरों ने मुझे बताया कि राहुल जी हिंसा और नफरत का कारण अन्याय है. हिंदुस्तान के गरीबों के साथ 24 घंटे इस देश में अन्याय होता है. उन्होंने कहा,किसान के खिलाफ अन्याय होता है, छोटे दुकानदार के खिलाफ अन्याय होता है, युवाओं के खिलाफ अन्याय होता है, सड़कों पर माताओं बहनों के खिलाफ अन्याय होता है. हिंसा का कारण नफरत का अन्यायय है और इसलिए हमने दूसरी भारत जोड़ो यात्रा में न्याय शब्द जोड़ दिया.

अन्याय काल में बेरोजगारी सबसे बड़ा संकट बन गयी है

यात्रा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अन्याय काल में बेरोजगारी सबसे बड़ा संकट बन गयी है. प्रियंका गांधी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, अग्निवीर योजना लाकर सेना में जाने की तैयारी कर रहे नौजवानों का सपना तोड़ दिया गया. बड़ी-बड़ी सरकारी कंपनियां उद्योगपतियों को बेच डालीं. लाखों सरकारी पद खाली पड़े हैं, लेकिन सालों तक भर्तियां नहीं निकलतीं, निकलती हैं तो पेपर लीक हो जाता है.` प्रियंका गांधी ने लोगों से अन्याय के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया और कहा कि न्याय का हक मिलने तक वे लड़ाई जारी रखें. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp