Search

 
 
 

पाकुड़ में भाजपाइयों ने श्रद्धा से मनाई अटल जी की पुण्यतिथि

 

जिला भाजपा कार्यालय में हुई संगोष्ठी, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Pakur : पाकुड़ नगर भाजपा की ओर से 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई. कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह के नेतृत्व में अटल चौक स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रद्धांजलि देने वालों में जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय, प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह, मीरा प्रवीण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, दुर्गा मरांडी आदि शमिल थे.
इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया. भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुग्रहित प्रसाद साह ने कहा कि अटल जी ने भारतीय राजनीति के इतिहास में स्वर्णिम गाथा लिखने का काम किया. उनके नेतृत्व में देश प्रगति की राह पर तेजी से आगे बढ़ा. जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी. प्रदेश मंत्री शर्मिला ने कहा कि अटल जी के आदर्शो को अपना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. मौके पर मनोज सिंह, धर्मेंद्र त्रिवेदी, भास्कर पाण्डेय, रूपेश भगत, प्रकाश जायसवाल, मनोरमा देवी, रतन भगत, अशोक प्रसाद, पवन भगत, अरुण चौधरी, बहादुर मंडल, अक्षय मंडल, रवींद्र मंडल आदि मौजूद थे.
यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-former-mla-celebrated-independence-day-with-primitive-tribe/">बेरमो

: पूर्व विधायक ने आदिम जनजाति के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही