Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू में पति के सामने महिला से छह लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, महिला की हालत गंभीर

Palamu: पति के सामने महिला से छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. यह मामला जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र में हुई है. पुलिस ने मामले की जानकारी पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है इसे भी पढ़ें –सिमडेगा:">https://lagatar.in/simdega-mega-recruitment-camp-organized-496-candidates-selected/">सिमडेगा:

मेगा भर्ती कैंप का आयोजन, 496 अभ्यर्थी चयनित

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति से नाराज होकर लातेहार के मनिका के इलाके में अपने मायके जा रही थी. इसी बीच पति बाइक से पत्नी को तलाशते सतबरवा इलाके में पहुंचा. यहां पति ने पत्नी को पैदल जाते देखा तो वह पत्नी को मनाने लगा. तभी पति के साढ़ू का भाई (महिला के बहनोई का भाई) भी मौके पर पहुंच गया. यहां दोनों ने महिला को मनाने की कोशिश कर रहे थे, तभी छह युवक आ धमके. ये युवक तीनों को बंधक बनाकर पास के ही स्टोन क्रशर में ले गए. आरोपियों ने महिला के बहनोई के भाई की जमकर पिटाई की. जिसके बाद वह बेहोश हो गया. महिला के पति को भी जमकर पीटा. इसी क्रम में सभी छह युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया. किसी तरह पति आरोपियों के चंगुल से भागा और दौड़ते हुए पुलिस पेट्रोलिंग टीम के पास पहुंचा और जानकारी दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही