Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांडेडीह में जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार कर स्कूल जाते हैं बच्चे समेत हजारीबाग की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement
  • ज्वार, पहाड़पुर, कुशहन, तैतरिया, डुमरिया आदि दर्जनों गांवों के लोगों को बरसात में आने-जाने में होती है परेशानी 
  • आजादी के 75 साल बाद भी नदी पर नहीं बना एक पुल
Barkatha (Hazaribagh) : बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर पंचायत अंतर्गत पांडेडीह में आजादी के 75 साल बाद भी एक पुल नहीं बन पाया. गोरहर पंचायत के आधा दर्जन गांव के लोगों को बरसात के दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी होती है. इन गांव के स्कूली बच्चों को स्कूल जाने के लिए बरसात में जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार कर जानी पड़ती है. गोरहर पंचायत के रंगीनियां टोला, पारटांड, डूडीखाया टोला समेत आधा दर्जन से भी ज्यादा गांव के बच्चे-बच्चियां पांडेडीह नदी पार कर प्राथमिक मध्य विद्यालय गोरहर में पढ़ने जाते हैं. बरसात के दिनों में परिजनों को हर वक्त किसी अनहोनी की चिंता सताती रहती है. इस वजह से परिजनों को बच्चों के साथ जाना पड़ता है. स्थानीय ग्रामीण गरीब महतो, रवि महतो,संतोष कुमार, भेखलला महतो, बैजनाथ महतो कहते हैं कि चुनाव के समय नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं. चुनाव खत्म होने के बाद मंत्री-विधायक बनकर हमलोगों की समस्या भूल जाते हैं. हमलोगों की समस्या से किसी को कोई लेना-देना नहीं है. हमलोग केवल चुनाव के वक्त नेता-मंत्रियों को याद आते हैं.

बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने जाना पड़ता है

गांव के लोगों ने बताया कि बच्चों को नदी पार कराकर स्कूल भेजते हैं. फिर छुट्टी के वक्त वापस नदी पार कराकर बच्चों को वापस घर लाते हैं. पुल बन जाता तो हमलोगों को बहुत राहत मिलता. पुल बनाने की मांग डीसी नैंसी सहाय, जिला परिषद प्रेरणा प्रिया से भी की गई है.

बरसात के दिनों में प्रखंड मुख्यालय से दर्जनों गांवों का टूट जाता है संपर्क 

वहीं शीलाडीह पंचायत के तैतरिया नदी पर भी आजादी के 75 वर्षों बाद एक पुल नहीं बन पाया. आम दिनों में तो लोग किसी तरह कच्चे रास्ते से प्रखंड मुख्यालय पहुंच जाते हैं, मगर बरसात के दिनों में दर्जनों गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से कट जाता है. ग्रामीणों को घरेलू सामान खरीदना हो या अस्पताल, बैंक जाना हो काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बरकट्ठा बजार जाने के लिए ग्रामीणों को उफनती नदी पार करनी पड़ती है. ग्रामीणों की समस्या पर स्थानीय जिला परिषद सदस्य प्रेरणा प्रिया का कहना है कि डीसी से मुलाकात कर अपने क्षेत्र के दस जरूरी पुल निर्माण कार्य की सूची सौंप कर जल्द निर्माण कार्य करवाने की मांग की हूं.

प्रखंड प्रमुख का पुणे एक्सपोजर के लिए हुआ चयन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/1-108.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Vishnugarh : एक्सपोजर विजिट के लिए झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा जिले के चयनित प्रखंड प्रमुखों में विष्णुगढ़ प्रखंड की प्रमुख जैबुन निशा भी शामिल है.आगामी दो से छह अक्टूबर तक पुणे में आयोजित प्रमुख यशादा में वह शामिल होंगी.

प्रखंड में हो रहे सड़क निर्माण की निगरानी करें आमजन, तभी होगा गुणवत्तापूर्ण कार्य : राजेंद्र राम चंद्रवंशी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/4-69.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chouparan : प्रखंड अंतर्गत पंचायत बेलाही के ग्राम फुलवरिया निवासी प्रबुद्ध समाजसेवी राजेंद्र राम चंद्रवंशी ने प्रखंड में रोड निर्माण में गुणवत्ता पर ध्यान देने की बात कही है. उन्होंने इस संबंध में शुभम संदेश से खास बातचीत में कहा कि विधायक उमाशंकर अकेला के अथक प्रयास से चौपारण प्रखंड ही नहीं, बल्कि बरही विधानसभा क्षेत्र के हर प्रखंड में विकास कार्य प्रगति पर है. उन्होंने कहा कि विधायक श्री अकेला में विकास कार्य कराने की काबिलियत है, उसी के परिणामस्वरूप पिछले कार्यकाल में झारखंड में विकास के मामले में विधायक श्री अकेला का नाम दूसरे स्थान पर आया था. वहीं श्री चंद्रवंशी ने कहा कि रोड निर्माण के लिए सरकार के द्वारा टेंडर के माध्यम से संवेदक को काम सौंप दिया जाता है. लेकिन संवेदक काम को जैसे-तैसे करके अपना बिल निकालकर मस्त हो जाते हैं. मगर थोड़े दिनों के बाद ही परेशानी ग्रामीणों को झेलनी पड़ती है. कुछ दिन बाद ही बनी सड़क टूट जाती है, इसलिए उन्होंने आमजनों से सजग रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सड़क आदि विकास कार्य की निगरानी ग्रामीण भी अपने स्तर से करें, तभी कार्य गुणवत्तापूर्ण होगा. बसरिया हाई स्कूल से रामपुर तक भाया बरवाडीह, बेलाही, रतनाग, फुलवरिया पथ की सुदृढ़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया होने पर श्री चंद्रवंशी ने विधायक को धन्यवाद दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि इस रोड का निर्माण पिछले कार्यकाल में श्री अकेला ने ही कराया था और फिर उन्हीं के द्वारा सुदृढ़ीकरण कराया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : Asian">https://lagatar.in/asian-games-2023-indias-first-gold-medal-in-the-bag-world-record-made-in-shooting/">Asian

Games 2023 : भारत की झोली में पहला गोल्ड मेडल, निशानेबाजी में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही