Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांकी में दीपंकर भट्टाचार्य ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- देश में की जा रही नफरत की राजनीति

Palamu : भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य सोमवार को पलामू पहुंचे. पांकी के सिंचाई विभाग के मैदान में आयोजित जन कन्वेंशन को संबोधित करते हुए दीपंकर ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नफरत की बीज बो रहे हैं. लोग सांप्रदायिक हिंसा से प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने मोदी और अडानी को जुड़वा भाई बताते हुए कहा कि दोनों ने राजनीति व भारत की अर्थव्यवस्था को हाईजैक कर रखा है.

सरकार कहती है, गोली मारो और ठोक दो

दीपंकर ने यूपी में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया. कहा- यूपी में अतीक अहमद को मारा गया. कहा जाता है कानून अपना काम कर रही है. मगर न्यायिक प्रक्रिया को धूमिल किया जा रहा है. पुलिस अभिरक्षा में हत्या होना कई सवालों को खड़ा कर रहा है. पुराने माफिया को मारने के लिए नये माफिया खड़े किये जा रहे हैं.

नफरत की राजनीति चल रही

दीपंकर ने कहा कि देश में नफरत की राजनीति चल रही है. अंग्रेजों ने भी हिन्दू मुस्लिम के बीच नफरत फैलाकर विद्वेष उत्पन्न किया था. काफी संघर्ष के बाद हमें आजादी मिली है. एक तरफ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है तो दूसरी तरफ नफरत की राजनीति हो रही. अंग्रेजों के जमाने में काले कानून थे. 1857की क्रांति और जालियावाला बाग कांड में क्या जाति प्रथा थी? इंसान को जीवन जीने के लिए सामाजिक गुलामी को भी तोड़नी होगी. महिलाओं को आजादी भी हमें देनी होगी. उन्होंने कहा कि रामनवमी, हनुमान जयंती, परशुराम जयंती, ईद जितने भी त्योहार हैं, सबों को खुशी देने के लिए है. उन्होंने कहा कि समाज को बांटने नहीं जोड़ने की राजनीति होनी चाहिए. त्योहार की आड़ में एक विशेष वर्ग को डराने की होती है. आगे कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले लोग मदरसा की किताबों को जला रहे हैं. पीड़ितों के पक्ष में खड़ा होना ही इंसानियत है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-violent-collision-in-police-van-container-one-jawan-killed-6-in-critical-condition/">कोडरमा

: पुलिस वैन-कंटेनर में जोरदार टक्कर, एक जवान की मौत, 6 की हालत गंभीर
अडानी को बिजली उत्पादन के लिए गोड्डा की हजारों एकड़ जमीन आवंटित कर दी गई. राहुल गांधी ने एक तस्वीर साझा की 2014 के चुनाव में अडानी की जहाज पर मोदी बैठे नजर आते हैं और सरकार बनने के बाद मोदी जी की जहाज में अडानी बैठे नजर आ रहे हैं. यह क्या है. सवाल पूछने पर भी रोक लगाई जा रही है. सभा को डॉ. बीएन सिंह ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पांकी में दंगा फसाद कराने में पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता का अहम योगदान है. वह लोगों में नफरत की राजनीति फैला रहे हैं. अमन चैन व आपसी सौहार्द को बिगाड़ रहे हैं कालीचरण मेहता ने कहा नफरत को मिटाने की ओर कदम बढ़ाने की जरूरत है. केंद्रीय कमेटी सदस्य एपवा की गीता मंडल ने कहा जाति और धर्म के नाम पर लड़ाने की राजनीति चल रही है. मौके सुषमा मेहता, जनार्दन प्रसाद, कालीचरण मेहता, डॉ. बीएन सिंह, जिप सदस्य खुशबू कुमारी,आईसा नेता त्रिलोकी प्रजापति दिव्या भगत अविनाश कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/24rc_m_183_24042023_1.jpg"

alt="" width="1152" height="864" /> इसे भी पढ़ें : अफसरशाही">https://lagatar.in/bureaucracy-people-keep-visiting-government-offices-officials-absent/">अफसरशाही

: लोग सरकारी दफ्तरों के काटते रहे चक्कर, अधिकारी नदारद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही