Search

 
 
 

रामदयाल उर्फ बच्चन के कहने पर पारसनाथ इलाके में होती थी लेवी वसूली

गिरिडीह के पारसनाथ इलाके में स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य रामदयाल उर्फ बच्चन उर्फ निलेश दा के निर्देश पर लेवी वसूली होती थी. इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को तीन नक्सली कृष्णा हांसदा, अभिजीत कोड़ा और रामदयाल महतो के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है.
 

Ranchi :   गिरिडीह के पारसनाथ इलाके में स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य रामदयाल उर्फ बच्चन उर्फ निलेश दा के निर्देश पर लेवी वसूली होती थी. इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को तीन नक्सली कृष्णा हांसदा, अभिजीत कोड़ा और रामदयाल महतो के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है.

 

अभिजीत बिहार के जमुई जिले का रहने वाला है, जबकि अन्य दो झारखंड के निवासी है. तीनों प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के सक्रिय सदस्य हैं. इन पर जबरन वसूली, हथियारबंद (सशस्त्र ) धमकी और जबरन भर्ती जैसे गंभीर आरोप हैं, 

 

लुसियो जंगल से गिरफ्तार हुआ था कृष्णा हांसदा  

 

कृष्णा हांसदा को 16 जनवरी 2023 को गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र स्थित लुसियो जंगल से गिरफ्तार किया गया था. वह अपने साथी अभिजीत कोड़ा के साथ लेवी वसूलने पहुंचा था.

 

हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान अभिजीत जंगल का लाभ उठाकर भाग निकला था, जबकि कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया गया था. 

 

पूछताछ में कृष्णा ने खुलासा किया कि वे दोनों स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य रामदयाल महतो के निर्देश पर लेवी वसूलने आये थे. उसने बताया कि लेवी किससे और कितनी वसूलनी है, यह जानकारी केवल रामदयाल को थी.  

 

NIA ने केस टेकओवर कर आगे की जांच की थी शुरू 

 

इस मामले को एनआईए ने टेकओवर कर आगे की जांच शुरू की थी. एनआईए ने अपनी जांच में पाया कि तीनों आरोपी गिरिडीह जिले के सामान्य क्षेत्रों में आर्थिक आतंकवाद फैलाने की साजिश में शामिल थे. उन्होंने स्थानीय व्यवसायियों और ठेकेदारों से सशस्त्र धमकी देकर लेवी वसूली, संगठन के लिए जबरन भर्ती और आतंक फैलाने जैसे काम किए. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही