Search

पटना में शिक्षिकाओं ने बाल खींचे, मुक्के मारे, स्‍कूल को बनाया अखाड़ा, वीडियो वायरल

Patna: बिहार की राजधानी पटना के बिहटा प्रखंड के कौरिया पंचायत के मध्य विद्यालय से एक वीडियो सामने आया है. जिसमे महिला हेडमास्टर और महिला शिक्षक के बीच जमकर मारपीट हो रही है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामूली विवाद को लेकर दोनों में लड़ाई हुई और फिर बात मारपीट तक पहुंच गई. उन्होंने एक दूसरे के बाल खींचे, मुक्के मारे. शिक्षकों को लड़ते देख लोगों की भीड़ जुट गई. कई महिलाओं ने उन्हें छुड़ाने की भी कोशिश की, लेकिन दोनों शिक्षिका एक दूसरे को मारती रही. इस दौरान आसपास मौजूद लोग दोनों का वीडियो बनाते नजर आये. वहीं इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देखने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे. बिहार">https://lagatar.in/patna-there-should-be-no-politics-on-the-inauguration-of-the-new-parliament-house-sushil-modi/">बिहार

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुराने विवाद को लेकर हुआ झगड़ा

मध्य विद्यालय में कांति कुमारी प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर हैं. जबकि अनिता कुमारी शिक्षिका हैं. वहां मौजूद लोगों के मुताबिक दोनों शिक्षिकाओं के बीच कई महीनों से विवाद चल रहा था. पहले भी इन दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. जिसको लेकर दोनों को समझाया गया था. वहीं इस मारपीट की घटना के बाद लोगों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से मांग की है कि दोनों शिक्षिकाओं का ट्रांसफर कर दिया जाए. इसे भी पढ़ें: ‘द">https://lagatar.in/controversy-started-as-soon-as-the-trailer-of-the-diary-of-west-bengal-was-released-legal-notice-to-the-director/">‘द

डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ का ट्रेलर रिलीज होते ही शुरु हुआ विवाद, डायरेक्टर को लीगल नोटिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp