Search

ईद पर आयोजित कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने कहा, हम देश के लिए खून बहाने को तैयार, यूसीसी, एनआरसी, सीएए लागू नहीं होने देंगे...

Kolkata : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह देश के लिए खून बहाने को तैयार हैं, लेकिन देश के लिए अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगी. कहा कि हम समान नागरिक संहिता (यूसीसी) स्वीकार नहीं कर सकते. ममता ने कहा कि वह सभी धर्मों में सद्भाव चाहती है. ममता बनर्जी ने कोलकाता के रेड रोड में आयोजित ईद की नमाज पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही. साथ ही उन्होंने सभी को ईद की मुबारकबाद दी.                                                                          नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एक माह तक उपवास रख कर ईद मनाना बहुत बड़ी बात  

ममता ने कहा, यह खुशियों की ईद है. एक माह तक उपवास रख कर ईद मनाना बहुत बड़ी बात है... इसी क्रम में ममता ने देश के लिए खून बहाने की बात कही. इस अवसर पर ममता बनर्जी ने यब बात साफ की कि वह राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड, एनआरसी और सीएए लागू नहीं होने देंगी. जानकारों का कहना है कि ममता बनर्जी ने यूसीसी पर पहली बार टीएमसी की स्थिति साफ की. लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले उनका यह स्टैंड बहुत अहम माना जा रहा है कि वह बंगाल में मुस्लिम वोट एकमुश्त हासिल करने के लिए लोकसभा चुनाव से पहले यूसीसी के खिलाफ दिखना चाहती हैं.

ममता बनर्जी ने भाजपा से कहा, हम यूसीसी स्वीकार नहीं कर सकते

ममता बनर्जी ने खुद की तुलना रॉयल बंगाल टाइगर से करते हुए रहा कि वह देश के लिए अपना खून देने को तैयार है. केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा से कहा, हम यूसीसी स्वीकार नहीं कर सकते. कहा कि आप मुझे जेल में डाल सकते हैं.. लेकिन मेरा मानना है कि मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है.. वही होता है जो मंजूरे खुदा होता है. ममता बनर्जी ने लोगों से कहा कि कोई भी भाजपा को वोट न दे. ममता ने कहा, कहीं कुछ भी होता है तो वे लोग कोर्ट पहुंच जाते हैं.. केंद्रीय एजेंसियां हमारे पीछे पड़ जाती हैं.     हमारे लोगों को जमानत तक नहीं मिलती.  उनका इशारा  ईडी, सीबीआई, एनआईए की ओर था.

कुछ लोग चुनाव के दौरान दंगा कराने’की कोशिश करेंगे

ममता बनर्जी ने दावा किया कि कुछ लोग चुनाव के दौरान दंगा कराने’की कोशिश करेंगे. उन्होंने लोगों से साजिश का शिकार नहीं होने का आग्रह किया. कहा कि अगर हम एकजुट होकर रहेंगे तो कोई हमें नुकसान नहीं पहुंचा सकता.  मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की लड़ाई भारतीय जनता पार्टी से है. तृणमूल प्रमुख ने कहा, हम विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (‘इंडिया’) के संबंध में बाद में निर्णय लेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment