Search

 
 
 

रमजान में फल, लच्छा सेवई और कपड़े बिक रहे 5-40 प्रतिशत महंगे, बिगड़ा बजट

 
Ranchi: इस्लाम धर्मावलंबियों का रमजान दूसरा दिन है. यह पवित्र महीना है. बाजार में ईद के लिए नए-नए कपड़ों का आना भी शुरू हो गया है. रमजान महीने में इनका दिनचर्या सेहरी से शुरू होती है और दिनभर भूखे-प्यासे रहते हैं. शाम 5:30 बजे मस्जिद, घर, ऑफिस समेत अन्य स्थानों पर नमाज पढ़ी जाती है. इसके बाद इफ्तार होती है. मेन रोड में रमजान को लेकर बाजार पूरी तरह से सज गई है. फल के बाजारों में सभी फल 5 प्रतिशत महंगे बिक रहे हैं. इनमें तरबूज, खरबूज, संतरा, अंगूर, सेब समेत अन्य फल शामिल हैं. फल विक्रेता मुहम्मद जाहिद ने बताया कि फलों के दाम में 5 प्रतिशत वृद्धि हो गई है. तरबूज 25-30 रुपये किलो, खरबूज, पपीता, केला 60-70 रुपये किलो, हरा अंगूर, अमरूद, संतरा 100-120 रुपये किलो बाजार में बिक रहे हैं. [caption id="attachment_1020359" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/3-4.jpg">

class="size-full wp-image-1020359" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/3-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मुहम्मद एनाएतुल्लाह[/caption]   अलमदिना दुकान के मालिक मुहम्मद एनाएतुल्लाह ने बताया कि इस बार रमजान में थोड़ी महंगाई बढ़ गयी है. क्योंकि टोपी 30-300 रुपये, इत्र 70-700 रुपये, हिजाब, स्टॉल और गुर्खा 500-2200 रुपये के बीच बिक रहे हैं. इनमें 100-200 रुपये की वृद्धि हुई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/1-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लच्छा सेवई दुकान के मालिक मुहम्मद सन्नाउल्लाह ने बताया कि चाइना लच्छा 100-120 रुपये किलो, रंगीन लच्छा 160-180 रुपये किलो, घी लच्छा 600 रुपये किलो, अमीन खजूर 250 रुपये किलो, फर्द खजूर 200 रुपये किलो बाजार में मिल रहे हैं. यह पिछली बार की तुलना में 30-40 रुपये महंगे बिक रहे हैं. इसके साथ ही अमीन खजूर, किमीया, फर्द पार्सियल प्रिमियम खजूर समेत अन्य फलों के दाम में भी बढ़ोतरी की गई है. कुर्ता महल के शादाब ने बताया कि ईद और होली के लिए बाजार में विभिन्न रंगों के कुर्ते मंगाए गए हैं. सफेद कुर्ता 400-800 रुपये प्रति सेट, पठान सूट 1500-3000 रुपये, मलमल कुर्ता 450-2000 रुपये तक दुकानों में बिक रहे हैं. इन सभी की कीमत में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है. इसे भी पढ़ें – कांग्रेस">https://lagatar.in/bcci-got-angry-on-the-tweet-of-congress-leader-shama-mohammed-who-had-called-rohit-sharma-a-fat-and-bad-captain/">कांग्रेस

नेता शमा मोहम्मद के ट्वीट पर बीसीसीआई भड़का, रोहित शर्मा को मोटा और खराब कप्तान कहा था
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही