Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में 350 सामान्य और ऑक्सीजन युक्त 150 कोविड बेड से संक्रमितों का होगा इलाज, CM ने किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
  • 350 सामान्य बेड व 50 ऑक्सीजन युक्त बेड रिम्स स्थित मल्टी स्टोरेड पार्किंग बिल्डिंग में बनेगा
  • डोरंडा स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (रिसालदार बाबा हॉस्पिटल) में बने 100 ऑक्सीजन युक्त कोविड वार्ड का शुभारंभ

Ranchi: राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए जल्द ही 350 सामान्य बेड व ऑक्सीजन युक्त 150 बेड मिलेगा. इसमें रिम्स स्थित मल्टी स्टोरेज पार्किंग बिल्डिंग में तैयार हो रहे 350 बेड तथा इमरजेंसी 50 बेड वाले ऑक्सीजनयुक्त कोविड वार्ड शामिल हैं. वहीं डोरंडा स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (रिसालदार बाबा हॉस्पिटल) में बने 100 बेड वाले ऑक्सीजनयुक्त कोविड वार्ड शामिल है. सोमवार को सीएम हेमंत सोरेन ने रिम्स स्थित इन बेड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया.

वहीं सीएम ने रिसालदार बाबा हॉस्पिटल में बने 100 बेड वाले ऑक्सीजनयुक्त कोविड वार्ड का शुभारंभ किया. इस दौरान मौके पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

ऑक्सीजनयुक्त बेड की कमी को पूरा करने के लिए पहले ही रांची और पूर्वी सिंहभूम जिले में बना है कोविड सर्किट

सीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण के इस घड़ी में अस्पतालों में ऑक्सीजनयुक्त बेड की अधिक आवश्यकता पड़ रही है. राज्य सरकार ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड बढ़ाने को लेकर निरंतर प्रयासरत हैं. रांची, जमशेदपुर, धनबाद एवं बोकारो इत्यादि बड़े शहरों में संक्रमित मरीजों का दबाव ज्यादा है. मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण ऑक्सीजनयुक्त बेड की कमी को पूरा करने के लिए रांची तथा पूर्वी सिंहभूम जिला में कोविड सर्किट बनाने का काम किया गया है. कोविड सर्किट के तहत आसपास जिलों के कई शहरों को कोविड कॉरिडोर के रूप में जोड़ा गया है. रांची-जमशेदपुर इत्यादि जगहों पर संक्रमित मरीजों का अधिक दबाव होने पर आस-पास के निकटतम शहरों में इलाज हेतु ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की गई है. इससे मरीजों का त्वरित इलाज संभव हो पाया है.

एक-दो दिनों में डोरंडा में 100 बेड वाले ऑक्सीजनयुक्त बेड में होगा इलाज

सीएम ने कहा कि इसी कड़ी में आज डोरंडा स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (रिसालदार बाबा हॉस्पिटल) में 100 बेड वाले ऑक्सीजनयुक्त बेड तैयार करने का कार्य पूरा कर लिया गया है. एक-दो दिनों में इस हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज प्रारंभ हो जाएगा. सीएम ने कहा कि रिम्स स्थित मल्टी स्टोरेज कार पार्किंग बिल्डिंग में भी 350 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की तैयारी की जा रही है. दो-चार दिनों के अंदर यहां भी संक्रमित मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा. इसी तरह इटकी सिनेटोरियम को लेकर भी कार्य योजना तैयार की जा रही है.

यह समय मिलजुल कर संक्रमण से लड़ने का है, स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का कड़ाई से पालन करें पालन

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समय मिलजुल कर संक्रमण से लड़ने का है. इस जंग को संकल्प के साथ लड़ेंगे तभी जीतेंगे. सीएम हेमंत ने कहा कि किसी को यह पता नहीं था कि संक्रमण इस रफ्तार से लोगों के बीच फैलेगा. सतर्कता में ही सुरक्षा है. उन्होंने लोगों से अपील किया कि स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का कड़ाई से पालन करें. आप और आपके परिवार की सुरक्षा आपके ही हाथ में है अत: सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरा पालन करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही