Search

 
 
 

रांची में दिनदहाड़े अधिवक्ता से मोबाइल झपटकर फरार हुए बाइक सवार उचक्के

जानकारी के अनुसार लालपुर निवासी और रांची सिविल कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत राकेश कुमार सिन्हा विराज नगर की ओर किसी काम से जा रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश उनके पास पहुंचे और हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गये.
 

Ranchi :  राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक अधिवक्ता के हाथ से मोबाइल झपट लिया और मौके से फरार हो गये.

 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. अधिवक्ता की शिकायत पर लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

 

जानकारी के अनुसार लालपुर निवासी और रांची सिविल कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत राकेश कुमार सिन्हा विराज नगर की ओर किसी काम से जा रहे थे.

 

इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश उनके पास पहुंचे और हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गये.

 

अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि छीना गया मोबाइल वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी मॉडल का है. घटना के बाद उन्होंने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई,

 

लालपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है.  दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में दहशत है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही