Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में वकील दंपति को टांगी से काटने की धमकी देते शख्स का वीडियो वायरल, भूमि विवाद से जुड़ा है मामला

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रांची के कुछ व्हाट्सएप ग्रुप में एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स एक महिला और पुरुष को जान से मारने की धमकी दे रहा है. धमकी देने वाले शख्स के हाथ में कुल्हाड़ी है और वह शख्स वीडियो बनाने वाले बच्चे को मारने के लिए भी पत्थर उठा लेता है. रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के डांगरा टोली निवासी अधिवक्ता पूनम कुमारी ने अपने रिश्तेदार के ऊपर जानलेवा हमला करने और गाली-गलौज करने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता पूनम कुमार के मुताबिक पुश्तैनी जमीन से संबंधित विवाद में उनके एक रिश्तेदार ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें उन्हें चोट लगी है बीच-बचाव करने आये उनके पति के साथ भी मारपीट की और हत्या करने की धमकी दी गयी है. अधिवक्ता पूनम कुमारी के पति भी रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता हैं. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/in-ranchi-the-video-of-a-man-threatening-to-cut-the-lawyer-couple-with-a-hanger-goes-viral-the-matter-is-related-to-the-land-dispute/142311/">रांची

में वकील दंपति को टांगी से काटने की धमकी देते शख्स का वीडियो वायरल, भूमि विवाद से जुड़ा है मामला

थाने में लिखित शिकायत की गयी है

पूनम कुमारी द्वारा लोअर बाजार थाने में लिखित शिकायत दिए जाने के बाद दूसरे पक्ष ने भी काउंटर केस के लिए आवेदन दिया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की प्रारंभिक जांच कर रही है. रांची सिविल कोर्ट के वकीलों ने अधिवक्ता पूनम कुमारी और उनके पति के साथ हुए इस दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग रांची पुलिस से की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही