Search

 
 
 

साहिबगंज-मनिहारी गंगा घाट हादसा मामले में डीसी ने मौत के सौदागरों का बचाव किया : बाबूलाल मरांडी

 
Ranchi : बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर साहिबगंज-मनिहारी गंगा घाट हादसे को लेकर साहिबगंज के डीसी को कटघरे में खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि 24 मार्च की रात पत्थर लदे 7 ट्रक गंगा में डूब गये थे. जहाज में लदे ये सारे ट्रक ओवरलोडेड थे और गैरकानूनी तरीके से गरम घाट से खुले थे. लेकिन वहां के डीसी ने माफियाओं के बचाव में अवैध समदा घाट से दिन में जहाज खुलने का गलत प्रमाण दे दिया. मामले को लेकर जांच कमेटी बनी, लेकिन आज तक यह नहीं बताया गया कि उन ट्रकों के पास पत्थर के कागजात थे या नहीं.

बिना देर किये मुख्यमंत्री करें कार्रवाई

बाबूलाल ने आरोप लगाया कि उपायुक्त ने ऊपरी ताकत के दबाव, भय या लालच में झूठ बोलकर मौत के सौदागरों का बचाव किया. उन्होंने कहा कि ये सारी बातें मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी लायी गयी, लेकिन उनकी चुप्पी और इस मामले में कोई कार्रवाई न करना यह बताने के लिए काफी है कि उनके दामन भी दागदार हैं. इसलिए वे कुछ न कर पाने को मजबूर हैं. बाबूलाल ने मुख्यमंत्री से कहा कि ऐसी चीजों पर लगाम लगाएं. बिना देर किये कठोर कार्रवाई कर एक संदेश दें, ताकि दूसरे जगहों पर ऐसे गलत कार्य की शुरुआत न हो. इसे भी पढ़ें- सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-dc-gave-instructions-in-the-meeting-up-to-one-crore-can-be-spent-in-the-development-of-kalyan-hospital/">सरायकेला:

डीसी ने दिया निर्देश, कल्याण अस्पताल के विकास में एक करोड़ तक किए जा सकेंगे खर्च
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही