Search

 
 
 

सावन महोत्सव में जमकर झूमी महिलाएं, मृणालिनी केसरी बनी सावन ब्यूटी क्वीन

 
Ranchi : महिला केसरवानी रांची ग्रुप के तत्वावधान में रविवार को सावन महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम सीएमपीडीआई, गांधी नगर, कांके रोड, रांची के बैकयार्ड (BACKYARD) रेस्टोरेंट में हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ. इस सावन महोत्सव में दर्जनों महिलाएं शामिल हुईं. सभी ने भरपूर आनंद उठाया. "आया सावन झूम के" एवं "सावन का महीना पवन करे शोर" के थीम पर महिलाएं जमकर झूमी और सावन का स्वागत हरे रंग के परिधान में किया. इस दौरान फन गेम शो भी किया गया. सावन ब्यूटी क्वीन का खिताब मृणालिनी केसरी को दिया गया. इस दौरान सभी ने स्वादिष्ट एवं जायकेदार भोजन का भी लुत्फ उठाया. इस सावन महोत्सव के आयोजन में पूजा केसरी, सुनीता टंडसी एवं श्वेता सुरभी का अहम योगदान रहा. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूजा केसरी, सुनीता टंडसी, कल्पना केसरी, अंजना केसरी, श्वेता केसरी, रिंकी केसरी, आशा केसरी, सुरभी केसरी, दीप्ति केसरी, अनामिका चौधरी केसरी, अनुराधा केसरी, मृणालिनी केसरी, मंजू केसरी, पूनम केसरी, मुकुल केसरी, मुकुल कुमार, संजू केसरी, रीना केसरी, सुनीता केसरी, तृप्ति केसरी, दीपा केसरी, श्रुति केशरी, निकिता कुमारी एवं अन्य काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें : जेएमएम-कांग्रेस">https://lagatar.in/the-morale-of-criminals-is-high-in-jmm-congress-government-jayant-sinha/">जेएमएम-कांग्रेस

सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद : जयंत सिन्हा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही