Search

एसएनएमएमसीएच में महिलाओं के पीछे पड़े हैं शोहदे

धनबाद : शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज (एसएनएमएमसीएच) अस्पताल में छेड़खानी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. 18 नवंबर को महिला सर्जरी वार्ड में भर्ती एक महिला और एक युवती के साथ कुछ शोहदों ने छेड़खानी की. खुद को बचाने के लिए महिलाओं ने शोर मचाया. शोर सुन कर अस्पताल के गार्ड फौरन पहुंचे और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया. दोनों को सरायढेला थाना की पुलिस को सौंप दिया गया. दोनों आरोपी रणधीर कुमार व रमेश कुमार कोचाकुली के निवासी हैं. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया. एसएनएमसीएच के अधीक्षक एके बर्नवाल ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन जिला प्रशासन को एक प्रस्ताव भेज चुका है, जिसमें अस्पताल में आने जाने के लिए एक मार्ग को छोड़ कर अन्य सभी मार्ग बंद कर देने चाहिए. एक मरीज के साथ एक परिजन को ही रहने की अनुमति दी जाए और सभी परिजनों को आने-जाने के लिए के लिए पास अनिवार्य किया जाए.

इससे पहले भी हो चुकी हैं तीन घटनाएं

पहली बार 11 जुलाई की रात को अस्पताल में भर्ती एक विक्षिप्त महिला को बहला फुसलाकर बाहर ले जाया गया था. फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. आरोपी एम्बुलेंस चालक संजय दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. दूसरी घटना में 17 अगस्त को गिरिडीह की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया था. विरोध में मरीजों ने हंगामा किया. सरायढेला थाना की पुलिस ने मामले की जांच की थी. पुलिस ने इस मामले में धनबाद के तेलीपाड़ा से अमन कुमार साव नामक युवक को गिरफ्तार किया था. तीसरी घटना 1 जून 2020 को हुई थी. एक युवती के साथ होम गार्ड के जवान ने अस्पताल की छत पर दुष्कर्म किया था. यह भी पढ़ें : महंगाई">https://lagatar.in/congresss-public-awareness-campaign-against-inflation-2/">महंगाई

के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//