Search

 
 
 

संजय सेठ के समर्थन में बीजेपी ने ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ सभा कर मांगा वोट

 
Ranchi : भारतीय जनता पार्टी ने रांची के लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में शहर के कई हिस्सों में जन संपर्क अभियान व पदयात्रा कर लोगों से मतदान की अपील की है. भारतीय जनता पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्र में लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और अबकी बार 400 पार के लिए रांची प्रत्याशी सांसद संजय सेठ के समर्थन में मंगलवार को कई स्थानों में नुक्कड़ सभा की. वहीं जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों से समर्थन मांगा. मौके पर प्रभुदयाल बड़ाईक, नुक्कड़सभा सहप्रभारी मनोज चौधरी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -मोदी">https://lagatar.in/modi-knows-not-how-to-avoid-challenges-but-how-to-face-them-pm/">मोदी

को चुनौतियों को टालना नहीं, बल्कि उससे टकराना आता है, कोडरमा में बोले पीएम

जनसंपर्क अभियान व नुक्काड़ नाटक कर मांगा वोट

कुचु मंदरो बस्ती, सदमा चौक ओरमांझी, पिस्का ओरमांझी, चुटुपालु ओरमांझी, चेतन बारी ओरमांझी, खिजरी, उलातू बस्ती, नारो बाजार नगड़ी हटिया, झखराटांड रातु पश्चिमी, रवि स्टील रातु पूर्वी, ओरमांझी बाजार खिजरी, चकला ब्लॉक खिजरी, बिकास चौक मेसरा कांके, बीआईटी चौक मेसरा कांके, डुमरदगा बरियातु कांके में जनसंपर्क व पदयात्रा कर लोगों से समर्थन की अपील की गई. इसे भी पढ़ें - कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-candidate-yashaswini-sahay-did-a-padyatra-and-sought-support-also-met-tana-bhagats/">कांग्रेस

प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने पदयात्रा कर मांगा समर्थन, टाना भगतों से भी मिली
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही