Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

'आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार' के शिविर में गोदभराई व मुंहजुठ्ठी भी

Advertisement
Advertisement
[caption id="attachment_201407" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/14kiriburu1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> शिविर में गोद भराई व मुंहजुठ्ठी की रस्‍म अदा करते थाना प्रभारी व अन्‍य अधिकारी[/caption] Kiriburu: `आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार` कार्यक्रम के तहत आज बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा नोवामुंंडी प्रखंड अंंतर्गत किरीबुरु पश्चिम पंचायत के फुटबॉल मैदान में जनता की समस्याओं से जुड़ी सभी विभागों का शिविर लगाकर ग्रामीण जनता को लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया. इस दौरान दो महिलाओं की गोद भराई और दो बच्चों की मुंहजुठ्ठी की गई. हालांकि आज चाईबासा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर अनुमंडल, प्रखंड व अंचल कार्यालय के कोई भी बडे़ प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचे जिस वजह से जनता में निराशा देखी गई.

आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिये कोई स्टॉल नहीं

पंचायत के ग्रामीणों की सबसे ज्यादा समस्या आधार कार्ड से जुड़ी थी लेकिन इस शिविर में आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिये कोई स्टॉल नहीं लगाया गया.  प्रखंड के बड़ा बाबू ने बताया कि सिर्फ टाटीबा गांव में उपायुक्त के आदेश पर बिरहोर परिवारों की समस्या को देखते हुये वहां मशीन लगाया गया था. नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय में भी तकनीकी समस्या की वजह से यह कार्य नहीं हो रहा है लेकिन नोवामुंंडी स्थित केनरा बैंक में यह सुविधा सोमवार से शुक्रवार तक हर सप्ताह उपलब्ध है जहां जाकर लोग समस्या का समाधान करा सकते हैं. [caption id="attachment_201408" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/14kiriburu-300x129.jpg"

alt="" width="300" height="129" /> दीप प्रज्वलित करते मुख्य अतिथि[/caption]

समस्याओं के समाधान के लिये आवेदन लिए गए,  कुछ समस्याओं का समाधान भी हुआ

इस दौरान लोगों का राशन कार्ड, पेंशन, वैक्सीन व स्वास्थ्य संबंधित समस्या, राजस्व, बैंक लोन माफी, जन्म-मृत्यु, ई-श्रम, कृषि व पशुपालन विभाग, आपूर्ति विभाग, कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा, बिजली विभाग, पंचायती राज, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, जेएसएलपीएस, सहकारिता, बाल विकास परियोजना, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग आदि से जुड़ी समस्याओं के  समाधान के लिये आवेदन लिए गए तथा कुछ समस्याओं का समाधान किया गया. दो महिलाओं की गोद भराई और दो बच्चों की मुंह जुठ्ठी की गई. शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सेल किरीबुरु खदान के वरिष्ठ प्रबंधक रमेश सिन्हा, विशिष्ट अतिथि मुखिया पार्वती किडो़, थाना प्रभारी अशोक कुमार, डा0 अभिषेक कुमार, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डा0 थनेश उरांव, लिपिक अजिमुद्दीन अंसारी आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही