Search

 
 
 

झारखंड ऊर्जा विभाग से 100 करोड़ की फर्जी निकासी केस में SIT ने 37.18 लाख किया बरामद, एक गिरफ्तार

 
Ranchi: झारखंड ऊर्जा विभाग से 100 करोड़ की फर्जी निकासी मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की है. एटीएस एसपी ऋषभ झा के नेतृत्व में एसआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए 37.18 लाख रूपया बरामद किया है. इस मामले में रांची के ओबरिया रोड स्थित एकता नगर निवासी अवशेष लकड़ा को गिरफ्तार किया है. एसआईटी की टीम ने इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक 1. 23 करोड़ रूपया नगद और 16.70 लाख के गहने बरामद किए हैं. इसके अलावा अभी तक 350 विभिन्न बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-first-8-lane-road-caved-in-major-accident-averted/">झारखंड

की पहली 8 लेन सड़क धंसी, बड़ा हादसा टला

क्या है पूरा मामला

झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (जेटीडीसी) के नाम पर फर्जी खाता खोलकर उसमें 10.40 करोड़ ट्रांसफर करने का मामला सामने आया था. इसे लेकर धुर्वा थाना में गिरजा प्रसाद, आलोक कुमार और अमरजीत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज है. वहीं तीन अक्टूबर को झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के जीएम फाइनेंस द्वारा 10.4 करोड़ और झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मास्टर ट्रस्ट द्वारा नौ करोड़ की धोखाधड़ी कर फर्जी अकाउंट से निकासी की शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज करायी गयी थी. इसके बाद चार अक्टूबर को झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड ने 40.5 करोड़ और झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मास्टर ट्रस्ट ने 56.5 करोड़ की राशि का फर्जी अकाउंट से निकासी की शिकायत पोर्टल पर दर्ज करायी थी. इसे भी पढ़ें -संदिग्ध">https://lagatar.in/share-information-about-suspicious-transactions-with-the-it-department/">संदिग्ध

लेनदेन की सूचना IT डिपार्टमेंट के साथ साझा करेंः CEO
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही