Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदुका मिनरल्स में गार्ड पिटाई प्रकरण में श्रम विभाग ने 31 मजदूर व गार्डों का दर्ज किया बयान

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : आदियपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित चंदुका मिनरल्स में गार्ड की पिटाई का मामला तूल पकड़ लिया है. इस मामले के प्रकाश में आने के बाद श्रम विभाग भी हरकत में आ गया है. अपर श्रमायुक्त के निर्देश पर उप श्रमायुक्त राकेश प्रसाद, श्रम अधीक्षक रमेश सिंह, राकेश सिन्हा और फैक्ट्री इंस्पेक्टर ने कंपनी में जाकर मजदूरों, सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लोगों सहित 31 का बयान दर्ज किया. जांच टीम ने इस मामले में कंपनी प्रबंधन का भी बयान लिया. कंपनी के संचालन से जुड़े दस्तावेजों का अवलोकन किया. बताया जाता है कि जांच टीम ने चंदुका मिनरल्स में कई कमियां पाईं. जिसे वे अपनी जांच रिपोर्ट में शामिल करेंगे. मामले में अपर श्रमायुक्त अजीत पन्ना ने कहा कि कंपनी प्रबंधन को मजदूरों का शोषण करने की छूट नहीं है. कंपनी प्रबंधन के खिलाफ श्रम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. अपर श्रमायुक्त ने बताया कि इस मामले में कई संगठनों की ओर से भी शिकायत दर्ज कराई गई है.

स्वास्थ्य व श्रम मंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग ने की जांच

दूसरी ओर, आज इस मामले में यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव राजीव पांडे के नेतृत्व में कंपनी के मेन गेट पर धरना-प्रदर्शन किया गया. राजीव पांडेय ने बताया कि उन्होंने इस मामले की स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता से शिकायत की. इसके बाद दोनों मंत्रियों के निर्देश पर श्रम विभाग ने जांच टीम गठित की है. उन्होंने कहा कि कंपनी का संचालन श्रम अधिनियम के तहत नहीं किया जा रहा है. मजदूरों से बातचीत में वहां न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलने, बोनस एक्ट का पालन नहीं करने की बात सामने आई है. श्रम विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई के आश्वासन पर ही धरना समाप्त किया गया. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही