Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घूस लेने के मामले में SSP ने सर्किल इंस्पेक्टर मोहन पांडेय को किया लाइन हाजिर

Advertisement
Advertisement
Ranchi: सदर पश्चिमी अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर मोहन पांडेय को एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है. बता दें कि सदर पश्चिमी अंचल मुंशी राकेश कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते मंगलवार (5 सितंबर) को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था. मुंशी ने एसीबी के समक्ष स्वीकार किया था कि इंस्पेक्टर के कहने पर उसने घूस की रकम ली थी.

क्या है मामला

परिवादी राजेंद्र जो रांची के पिठोरिया इलाके के रहने वाले हैं, उन्होंने एसीबी को बताया था कि 22 जनवरी को उन पर जानलेवा हमला हुआ था. इस हमले में वे बुरी तरह घायल हुए थे. घटना को लेकर पिठोरिया थाने में उनकी पत्नी रीमा देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. लेकिन आरोपी पक्ष ने पुलिस से मिलकर थाने में उसके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करा दी. राजेंद्र का आरोप है कि पुलिस निरीक्षक मोहन पांडे केस से धारा 307 हटाने के लिए मुंशी राकेश कुमार के माध्यम से 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे. राजेंद्र कुमार के आरोप को एसीबी की टीम ने जांच में सही पाया. इसके बाद यह कार्रवाई की थी. इसे भी पढ़ें-लड़की">https://lagatar.in/girl-reached-ssp-office-with-family-demanded-action-against-the-accused-of-molestation/">लड़की

परिजनों के साथ पहुंची एसएसपी कार्यालय, छेड़खानी के आरोपी पर कार्रवाई की मांग की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही