Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनिया के सामने कांग्रेस की बैठक में तू-तू, मैं-मैं, माकन को कहा जल्लाद

Advertisement
Advertisement
New Delhi : पंजाब के कांग्रेस सांसदों के साथ सोनिया गांधी ने बैठक की है. बैठक में कांग्रेस के नेताओं ने हार का ठीकरा एक दूसरे पर फोड़ना शुरू कर दिया है. सूत्रों की मानें तो अजय माकन और हरीश रावत को लोगों ने हार का जिम्मेदार ठहराया है. सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के एक सांसद ने अजय माकन को जल्लाद तक कह दिया है. कहा जा रहा है कि पार्टी के पंजाब प्रभारियों ने अपना काम सही ढंग से नहीं किया और पैसे लेकर टिकट वितरण किया.

ऐसे हुई कांग्रेस के पतन की शुरुआत

पंजाब कांग्रेस के 8 सांसदों के साथ सोनिया गांधी की बैठक में जमकर आरोप-प्रत्यारोप चले. कांग्रेसी सांसदों ने हार का ठीकरा प्रभारी हरीश चौधरी और स्क्रीनिंग कमिटी के चेयरमैन अजय माकन पर फोड़ा. बैठक में एक सांसद ने कहा कि 2021 में खड़गे कमेटी के गठन से पंजाब में कांग्रेस के पतन की शुरुआत हो गई थी. खड़गे कमेटी का उद्देश्य सिर्फ कैप्टन को हराना था.

`जल्लाद ने कांग्रेस को दिल्ली में किया बर्बाद`

बैठक में एक अन्य सांसद ने कहा कि जिस जल्लाद (अजय माकन) ने दिल्ली में कांग्रेस को बर्बाद किया उसे आपने पंजाब के स्क्रीनिंग का चेयरमैन बना दिया. बैठक में पंजाब के सांसद जसबीर गिल ने खुलकर हरीश चौधरी और अजय माकन के खिलाफ बगावत कर दी. गिल ने आरोप लगाए कि हरीश चौधरी और माकन ने पैसे लेकर टिकट बेच दिया.

जाखड़ पर भी लगाये आरोप

इसी बैठक में कुछ सांसदों ने सुनील जाखड़ पर आरोप लगाया कि बतौर 4 साल अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने पंजाब में हिंदू और सिख के बीच खाई बढ़ाने का काम किया. सभी सांसदों ने एक सुर में कहा कि पार्टी के बड़े नेताओं ने जिस तरह से एक-दूसरे के खिलाफ सार्वजनिक मंच से आरोप प्रत्यारोप किया वो हार की बड़ी वजह बनी. बैठक में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर मौजूद थीं. लेकिन उन्होंने कुछ नही बोला. इसे भी पढ़ें – रूस">https://lagatar.in/russia-ukraine-war-likely-to-end-the-russian-foreign-minister-said-some-agreements-are-being-agreed-with-ukraine/">रूस

यूक्रेन वॉर खत्म होने के आसार! रूसी विदेश मंत्री ने कहा, यूक्रेन के साथ कुछ समझौतों पर सहमति बन रही है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही