Search

 
 
 

क्राइम मीटिंग में बोले एसपी- तैयार करें सीसीए प्रस्ताव, सुरक्षा में चूक हुई तो नपेंगे थानेदार

 
Bokaro :  बोकारो के न्‍याय सदन सभागार में मास‍िक अपराध गोष्‍ठी का आयोजन क‍िया गया. गोष्‍ठी में बोकारो पुलिस कप्‍तान चंदन कुमार झा ने पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों के पंडालों का भौतिक सत्यापन करें और पूजा समिति और क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति का बैठक करें. उन्होंने कहा क‍ि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले संभावित व्यक्तियों के विरुद्ध 107 की कार्रवाई करें तथा इस पर निगरानी रखें. उन्होंने नक्सली सप्ताह के दौरान विशेष रूप से सतर्कता बरतने एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अवैध रूप से बिक रहे कोयला, शराब तथा शहर में बड़े चोरी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सघन छापेमारी अभियान चलाएं. एसपी ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर अव‍िलंब कार्रवाई करें. अन्यथा संबंधित पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी. साथ ही फरार घोषित अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. एसपी ले लंबित मामलों के निष्पादन, लंबित वारंट ओके एवं कुर्की के मामलों का विशेष अभियान चलाकर निष्पादन करने को कहा. पत्थर तस्करों के खिलाफ एक स्‍पेशल टीम बनाकर अनुशासनात्मक कार्रवाई करें, अन्यथा उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई होगी. एसपी ने सभी डीएसपी, एसडीपीओ को सीसीए के तहत कार्रवाई करने के लिए प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/ed-got-cms-bank-passbook-from-pankaj-mishras-house-10-crores-in-the-accounts-of-pankajs-associates/">ईडी

को पंकज मिश्रा के घर से मिला सीएम का बैंक पासबुक, पंकज के खातों में 10 करोड़ जमा हुए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही