Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : प्रबुद्ध सम्मेलन में गिरिनाथ सिंह बोले- मोदी सरकार में गरीबों तक पहुंची विकास की किरण

Advertisement
Advertisement
Latehar : भारतीय जनता पार्टी, जिला लातेहार ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को स्थानीय होटल ब्लिस में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह ने किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरिनाथ सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम महापुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर वंदे मातरम गीत से किया गया. कार्यक्रम में जिले के प्रबुद्धजनों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में 25 जून 1975 को कांग्रेस सरकार के द्वारा लगाये गये आपातकाल की डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रसारण किया गया. मुख्य अतिथि गिरिनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ सालों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का कार्य किया गया है. समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाई गयी है. केंद्र सरकार ने महत्वकांक्षी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है. राज्य सरकार की उदासीनता के कारण केंद्रीय योजनाओं में तेजी नहीं आ पा रही है. उन्होंने घर-घर संपर्क कर नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने एवं उन्हें लाभ दिलाने की अपील की. जिला संगठन प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा ने कहा कि 25 जून 1975 को कांग्रेस की सरकार ने आपातकाल लगाकर आम जनमानस एवं मीडिया की स्वतंत्रता का हनन किया. कार्यक्रम का संचालन प्रबुद्ध सम्मेलन के जिला कार्यक्रम प्रभारी ध्रुव पांडेय ने किया. धन्यवाद ज्ञापन लातेहार विधानसभा प्रभारी संतोष यादव ने किया गया. मौके पर राजमणि प्रसाद, डॉ. चंदन कुमार, कृष्णा प्रसाद, सेवानिवृत्त डॉ. एसके सिंह, नरेश प्रसाद, राजधानी प्रसाद यादव, पंकज सिंह, अवधेश सिंह चेरो, रघुपाल सिंह, पूनम देवी, सीतामनी तिर्की, कल्याणी पांडे, संतोष यादव, रामदेव सिंह, सरोज देवी, राकेश दुबे, लव दुबे, मुकेश सिंह, रामधनी सिंह व राजकुमार पाठक आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आयुष्मान">https://lagatar.in/rims-earns-26-crores-from-ayushman-25-percent-will-be-distributed-among-doctors/">आयुष्मान

से रिम्स की 26 करोड़ की कमाई, 25 फीसदी डॉक्टरों में बंटेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही