Search

 
 
 

सीजेआई  बीआर गवई की नजरों में उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ पावरफुल हैं

सीजेआई  बीआर गवई ने आज शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भारत का संविधान ऐसा दस्तावेज़ है, जिसने देश को हर संकट में एकजुट और मज़बूत बनाये रखा है.
 

NewDelhi :   सीजेआई  बीआर गवई ने आज शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भारत का संविधान ऐसा दस्तावेज़ है, जिसने देश को हर संकट में एकजुट और मज़बूत बनाये रखा है.  

 

 

 

 

सीजेआई  ने  इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में नवनिर्मित अधिवक्ता चैंबर और मल्टीलेवल पार्किंग भवन का उद्घाटन किया.

 

 कार्यक्रम में  सीजेआई ने यूपी के सीएम योगी को  पावरफुल करार दिया.  सीजेआई गवई ने कहा कि अभी कानून और न्याय मंत्री मेघवाल ने कहा कि सीएम योगी इस देश के सबसे पावरफुल और कर्मठ मुख्यमंत्री हैं. 

 

 मैं कहना चाहूंगा कि इलाहाबाद (प्रयागराज) की भूमि पावरफुल लोगों की है. योगी जी तो पावरफुल हैं ही.  बता दें कि कार्यक्रम  में  सीएम योगी भी मौजूद थे.

 


 कार्यक्रम मे सीजेआई गवई ने संविधान के संदर्भ मे कहा कि जब इसका अंतिम मसौदा संविधान सभा के सामने प्रस्तुत किया गया, तब कुछ लोगों का मानना था कि यह संविधान बहुत अधिक संघात्मक (federal) है. कुछ ने कहा, यह बहुत अधिक एकात्मक (unitary) है. 

 


सीजेआई गवई ने  कहा कि इस बहस पर  उस समय डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जवाब दिया कि यह संविधान न पूरी तरह संघात्मक है और न ही पूरी तरह एकात्मक,

 

लेकिन एक बात निश्चित है कि हमने ऐसा संविधान दिया है जो भारत को शांति और युद्ध दोनों समयों में एकजुट और मज़बूत बनाए रखेगा.

 

 सीजेआई ने अपनी बात बढ़ाते हुए कहा,  स्वतंत्रता के बाद भारत संविधान के मार्गदर्शन में विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है, जबकि हमारे कई पड़ोसी देश संघर्षों से जूझते रहे हैं.

 

मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने संविधान की 75 वर्ष की यात्रा का ज़िक्र करते हुए कहा कि इस  क्रम में  विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका ने सामाजिक और आर्थिक समानता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.  

 

हमारी यह मौलिक जिम्मेदारी है कि देश के हर अंतिम नागरिक तक न्याय पहुंचे. कहा कि  विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका सभी को एकजुट हो कर प्रयास करना होगा.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही