Search

 
 
 

फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में बेला ने काजीनगर को हरा कप पर जमाया कब्जा

 
Hydernagar (Palamu) : नवयुवक फुटबॉल क्लब सड्या के द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच का आयोजन हैदरनगर प्रखंड के सड्या मैदान पर किया गया. मुख्य अतिथि एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक कमलेश कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि युवा नेता सूर्या सिंह, मुखिया संतोष कुमार सिंह उपस्थित थे. फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बिहार के बेला व झारखंड के कजीनगर के बीच खेला गया. जिसमें बेला की टीम ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए पहले हाफ में ही एक गोल दाग कर बढ़त बना ली. दूसरे हाफ में कई रोमांचक छन देखने को मिले. काजीनगर ने गोल की बराबरी करने का भरपूर प्रयास किया, बावजूद बेला के सामने टिक नहीं सकी. बेला ने यह मुकाबला 1-0 से जीत लिया. मौके पर विधायक कमलेश कुमार सिंह ने विजेता व उप विजेता टीम को कप भेंट किया. विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि इस सुदूरवर्ती गांव में इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल के विकास के लिए वह हमेशा क्षेत्र को आगे बढ़ाने का प्रयास करते हैं. उन्होंने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी. युवा नेता सूर्या सिंह ने कहा कि हुसैनाबाद-हरिहरगंज के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, उसे निखारने के लिए वह लगातार इस तरह के आयोजन कर उन्हें प्रोत्साहित करने का काम कर रहे हैं. उन्होंने युवाओं से राज्य व देश स्तर पर पहचान बनाने का आह्वान किया. प्रखंड प्रमुख कलावती देवी, उप प्रमुख पप्पू कुमार पासवान, मुखिया संतोष सिंह ने भी सभा को संबोधित किया. सुरक्षा व्यवस्था में हैदरनगर थाना प्रभारी आजाद अंसारी व मोहम्मदगंज थाना प्रभारी अक्षय कुमार दल-बाल के साथ मौजूद थे. टूर्नामेंट के आयोजकों में नवयुवक फुटबॉल क्लब सड्या के अध्यक्ष दिलीप पाल, सचिव मुकेश प्रजापति, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र राजवंशी, पंकज पाल, अमन मेहता, मुकेश मेहता, विकाश मेहता, शिवप्रसाद रजवार, संतोष पाल, गुंजन, अनूप कुमार, पंकज यादव, पवन यादव, मनीष कुमार शामिल हैं. मौके पर हैदरनगर बीस सूत्री अध्यक्ष विमलेश कुमार सिंह, जुगा रजवार, मीडिया प्रभारी प्रिंस शर्मा, लल्लू सिंह, राजकुमार ठाकुर, गोरख पासवान, विजय राजवंशी, सिंह, सुनील पासवान,भोला सिंह, उदित सिंह सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हिमाचल">https://lagatar.in/scene-of-devastation-in-himachal-seven-people-of-the-same-family-died-due-to-cloudburst-in-sola/">हिमाचल

में तबाही का मंजर, सोलन में बादल फटने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, कई घर और गाड़ियां बही
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही