Mumbai : वित्त वर्ष 2021-22 में कमाई करने के मामले में टॉप पर न तो गौतम अडानी हैं और न ही मुकेश अंबानी. दोनों भले ही देश के सबसे अमीर इंसान हों और उनकी कंपनियों की वैल्यू सबसे ज्यादा हो, लेकिन दोनों अरबपतियों की कंपनिया सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कंपनियों में नंबर-1 नहीं है. बिजनेस टुडे के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 में कमाई करने के मामले में टॉप पर ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) रही है. इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/mamta-banerjee-said-i-nitish-kumar-hemant-soren-will-come-together-in-2024-to-defeat-bjp/">ममता
बनर्जी ने कहा, मैं, नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन 2024 में भाजपा को हराने एक साथ आयेंगे
फिर चर्चा में, CJI यूयू ललित और जस्टिस रविंद्र भट की बेंच 12 सितंबर को 220 याचिकाओं पर करेगी सुनवाई
बनर्जी ने कहा, मैं, नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन 2024 में भाजपा को हराने एक साथ आयेंगे
अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड दूसरे नंबर पर
कंपनी का नेट प्रॉफिट इस अवधि में सबसे ज्यादा 40,306 करोड़ रुपये रही है. दूसरे नंबर पर एशिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) रही. पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 39,084 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ. बता दें कि मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की बढ़ती कमाई के चलते कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 17,56,046 करोड़ रुपये हो गया है. यह मार्केट कैप रिलायंस इंडस्ट्रीज को स्टॉक मार्केट (Stock Market) और देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनाता है. खबर लिखे जाने तक आज गुरुवार को आरआईएल (RIL) के शेयर स्टॉक मार्केट में 2,574.70 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : CAA">https://lagatar.in/caa-in-discussion-again-bench-of-cji-uu-lalit-and-justice-ravindra-bhat-will-hear-220-petitions-on-september-12/">CAAफिर चर्चा में, CJI यूयू ललित और जस्टिस रविंद्र भट की बेंच 12 सितंबर को 220 याचिकाओं पर करेगी सुनवाई
Leave a Comment