Search

 
 
 

आई फ्लू की चपेट में हजारीबाग, हर दिन अस्पताल पहुंच रहे दो दर्जन मरीज

 
एक-दूसरे से इंफेक्शन का खतरा, संपर्क में आने से बचने की दी गई सलाह ठीक होने तक बच्चों को स्कूल भेजने से करें परहेज Pramod Upadhyaya Hazaribagh : हजारीबाग में इन दिनों आई फ्लू की बीमारी फैल रही है. यह बीमारी इंफेक्शन से होकर हो रही है. हजारीबाग सदर अस्पताल के नेत्र विभाग ओपीडी में प्रत्येक दिन 20 से 25 लोगों का इलाज हो रहा है. पीड़ित लोग अपनी आंखों में अलग-अलग समस्याएं बता रहे हैं. हजारीबाग के नेत्र विभाग के डॉक्टर उमेश ने बताया कि आई फ्लू इंफेक्शन आंखों की एक वायरल बीमारी है. यह अमूमन बरसात के मौसम में लोगों को अपनी चपेट में लेता है. पहले इस संक्रमण के मामले काफी कम आते थे. लेकिन इस साल संक्रमण के आंकड़ों में काफी इजाफा हुआ है. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन ओपीडी में आने वाले कुल रोगियों में 20 से 25 मरीज आई फ्लू इंफेक्शन के ही आ रहे हैं. किसी बच्चे को कंजक्टिवाइटिस या फिर आंखों से जुड़े किसी भी तरह का कोई इंफेक्शन हुआ है, तो उसे अन्य लोगों के संपर्क में आने से बचाएं. बच्चे को तब तक स्कूल नहीं भेजें, जब तक वह पूरी तरह से संक्रमण से मुक्त नहीं हो जाए. स्कूल प्रशासन ने भी बच्चों के परिजनों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि इंफेक्शन स्कूल के अन्य बच्चों में न फैले, इस मामले में एहतियात बरतें. इसे भी पढ़ें : सिर्फ">https://lagatar.in/it-will-not-happen-only-by-suspension-police-station-police-will-soon-catch-killers-subhash-munda-babulal/">सिर्फ

थानेदार के निलंबन से नहीं होगा, सुभाष मुंडा के हत्यारों को जल्द पकड़े पुलिस- बाबूलाल
 

बीमारी के क्या हैं लक्षण

डॉ. उमेश के अनुसार आंख लाल होना, जलन या खुजली होना आई फ्लू के लक्षण हैं. ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टरों से जाकर संपर्क कर उसका इलाज कराएं.

बचाव के बताए उपाय

डॉक्टर उमेश का कहना है कि थोड़ी-थोड़ी अवधि में आंखों में पानी के छींटे करें. इससे इंफेक्शन की सफाई होती है. आंखों को बार-बार छुआ ना करें. नाक और मुंह को छूने से बचें. आसपास सफाई का ध्यान रखें. भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें. आंखों को हर दो घंटे में साफ पानी से अच्छी तरह से धोएं. इस संक्रमण से पीड़ित व्यक्ति से आई कांटेक्ट या उनके आंखों को देखने से बचें. पीड़ित व्यक्ति के किसी भी तरह के कपड़े, तौलिया या बेड का प्रयोग नहीं करें. यहां तक कि मोबाइल और टीवी से दूरी बनाकर रखें और अभी आप किसी काम से घर से बाहर निकल रहे हैं, तो काला चश्मा पहन कर ही बाहर निकलें. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-government-will-bring-local-policy-obc-reservation-and-mob-lynching-prevention-bill-again-in-the-assembly/">हेमंत

सरकार स्थानीय नीति, ओबीसी आरक्षण और मॉब लिंचिंग निवारण विधेयक पुनः विधानसभा में लाएगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही