Search

 
 
 

हाइकोर्ट में सरकार ने कहा- इस हफ्ते देवघर में शुरू होगी विमान सेवा

 
Ranchi: सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा देवघर एयरपोर्ट को लेकर दायर अवमानना याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई. अदालत के द्वारा सरकार को जारी शो-कोज के बाद सरकार ने जवाब दाखिल किया. कोर्ट में सरकार ने बताया कि अप्रोच रोड के लिए काम शुरू क‍र दिया गया है. 15 जून तक अप्रोच रोड के लिए पेड़ काटे जाएंगे. वहीं 16 जून तक सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा. इसी हफ्ते विमान सेवा शुरू कर दी जाएगी. वहीं नाइट लैंडिंग को लेकर सरकार ने कोर्ट में दलील दी कि इसके लिए 9 बिल्डिंगों को ध्वस्त करना है. अदालत ने सरकार को 18 जुलाई तक का समय दिया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 जुलाई को होगी. मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन औ एसएन प्रसाद की अदालत में मामले की सुनवाई हुई. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/veer-mahan-of-india-in-118-seconds-it-is-this-american-who-licked-the-dust/">भारत

के वीर महान ने 118 सेकेंड्स में ही इस अमेरिकी को चटा दी धूल
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही