Search

छात्र हित में विवि में छुट्टी की कटौती वापस हो : आजसू

Ranchi :अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश सचिव ओम वर्मा ने सोमवार को कहा कि राज्य में बढ़ती गर्मी, लू और 40 के पार तापमान को देखते हुए सभी विश्वविद्यालयों की छुट्टी में कटौती वापस ली जाए. गर्मी के कारण छात्र छात्राओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को पानी, बिजली की भारी कमी सामना करना पड़ रहा है. विश्वविद्यालय खुले रहने से धूप में छात्र छात्राओं को कॉलेज जाना पड़ रहा है. उनके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है. उन्होंने कुलाधिपति से इस पर पुनर्विचार का आग्रह किया है. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-demonstration-of-teachers-on-reduction-of-summer-vacation-in-university-memorandum-submitted-to-vice-chancellor/">रांची

: विवि में गर्मी छुट्टी की कटौती पर शिक्षकों का प्रदर्शन, कुलपति को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//