Search

 
 
 

धनबाद DC के जनता दरबार में जमीन कब्जे से लेकर नौकरी से हटाने तक के मामले आए

 
Dhanbad: डीसी संदीप सिंह ने 8 जुलाई को कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. उन्होंने जिले के जियलगोरा, बाबूडीह, दामोदरपुर, बाघमारा, शिवलीबाड़ी, मनईटांड, भूदा, पांडरपाला आदि क्षेत्रों से आये लोगों की फरियादी सुनी.दबंगों द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा करने, बीसीसीएल द्वारा जमीन का अधिग्रहण करने के बाद मुआवजा और नियोजन नहीं देने, 14 साल निजी कंपनी में काम करने के बाद बिना कारण नियोजन से हटा देने, जालसाजी और धोखाधड़ी से जमीन पर कब्जा करने, ऑनलाइन पंजी टू में नाम दर्ज कराने, जमीन की मापी कराने, जमीन पर बोरिंग कराने के लिए नगर निगम द्वारा स्वीकृति प्रदान नहीं करने, बेलगड़िया टाउनशिप झरिया विहार में आवास आवंटन से जुड़े मामले आए. डीसी ने उपयुक्त सभी मामले को लेकर विभागीय पदाधिकारियों से बात की तथा शिकायतों का त्वरित निष्पादन का आदेश दिया. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-clean-chit-to-chakraborty-nursing-home-then-civil-surgeon-trapped/">

चक्रवर्ती नर्सिंग होम को क्लीनचिट, तत्कालीन सिविल सर्जन फंस गए [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही