Ranchi : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन जब एक बार फिर 2 बजकर 7 मिनट में सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तो बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि सरकार ने ब्लड पर टैक्स लगाकर गरीबों का खून चूसने का काम कर रही है. वहीं सीपी सिंह ने कहा कि भानु ने सरकार के सभी मंत्रियों को निक्कमा कहा है. तो क्या मान लिया जाये कि वाकई इस सरकार के सभी मंत्री निक्कमे हैं. इसे भी पढ़ें - विधायक">https://lagatar.in/mla-pradeep-yadav-raised-question-on-e-pos-machine-said-government-spent-250-crores-for-78-crore-machine/">विधायक
प्रदीप यादव ने ई- पॉस मशीन पर उठाया सवाल, कहा- 78 करोड की मशीन के लिए सरकार ने खर्च किये 250 करोड़
पर बोले सीएम, कहा- आज जब दलित आदिवासी बच्चे आगे बढ़ रहे हैं, तो मनुवादी सोच वालों के पेट में हो रहा दर्द
सत्र : 6 विधायकों ने JPSC परीक्षा को लेकर कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया, सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित
प्रदीप यादव ने ई- पॉस मशीन पर उठाया सवाल, कहा- 78 करोड की मशीन के लिए सरकार ने खर्च किये 250 करोड़
सीबीआई जांच कराने से क्यों परहेज कर रही है- अमर बाउरी
सदन में जेपीएससी मामले पर आज सीएम हेमंत सोरेन ने भी जवाब दिया है. जिसके बाद बीजेपी विधायक अमर बाउरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जेपीएससी पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया हैं. CM ने कहा है कि पूर्व में गड़बड़ी करने वाले आज जेल में है. तो तय है कि वे भी कल जेल में होंगे. अमर बाउरी ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री को लगता है कि जेपीएससी में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है, तो वे सीबीआई जांच कराने से क्यों परहेज कर रही है. अमिताभ चौधरी को आयोग का अध्यक्ष बनाने को लेकर अमर बाउरी ने कहा कि मुख्यमंत्री झारखंडियों की बात करते हैं तो बताये कि क्या अमिताभ चौधरी का खतियान देखकर अध्यक्ष बनाये हैं. इसे भी पढ़ें -JPSC">https://lagatar.in/cm-said-on-jpsc-said-today-when-dalit-tribal-children-are-moving-forward-then-those-who-think-of-manuwadi-are-feeling-pain-in-their-stomach/">JPSCपर बोले सीएम, कहा- आज जब दलित आदिवासी बच्चे आगे बढ़ रहे हैं, तो मनुवादी सोच वालों के पेट में हो रहा दर्द
समाज को बांटने वाला का बयान देकर मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार को छुपाया
जेपीएससी में सरकार के किसी भी तरह के दखल नहीं देने वाले मुख्यमंत्री के बयान पर अमर बाउरी ने कहा कि सरकार का पूरे मामले में दखल है. उन्होंने कहा कि समाज को बांटने वाला बयान देकर मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार को छुपाया है. अमर बाउरी ने कहा कि जेपीएससी परीक्षा में अगर कोई गड़बड़ी नहीं हुई है, तो आयोग ने बाद में क्यों 49 अभ्यर्थियों को फेल घोषित किया. आयोग के तर्क हैं कि इन 49 बच्चों का ओएमआर शीट नहीं था. लेकिन सच है कि पहले ही सभी अभ्यर्थियों का OMR शीट गायब किया गया था. बीजेपी ऐसे ही CBI जांच की मांग नहीं कर रहे हैं. क्योंकि आयोग में जो लोग बैठे हुए हैं, सभी किसी के नियंत्रण में है. इसे भी पढ़ें -शीतकालीन">https://lagatar.in/winter-session-6-mlas-brought-adjournment-motion-regarding-jpsc-exam-house-adjourned-till-2-pm/">शीतकालीनसत्र : 6 विधायकों ने JPSC परीक्षा को लेकर कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया, सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित
Leave a Comment