Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कटिहार मामले में महागठबंधन सरकार ने DM और SP से मांगी संयुक्त जांच रिपोर्ट

Advertisement
Advertisement
Katihar : कटिहार के बारसोई प्रखंड में 26 जुलाई (बुधवार) को बिजली की मांग कर रही उग्र भीड़ पर पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी. जिसके बाद पुलिस की गोली से 2 युवकों की मौत हो गई. जिसके बाद बीजेपी नेताओं के निशाने पर महागठबंधन की सरकार है. वहीं इस मामले को लेकर बिहार सरकार एक्शन में नजर आ रही हैं. नीतीश सरकार ने गोलीकांड मामले में DM और SP से संयुक्त जांच रिपोर्ट मांगी है. इस घटना को लेकर बिहार पुलिस के अपर महानिदेशक जेएस गंगवार ने बताया कि जहां से घटना हुई वहां फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. साथ ही बड़ी संख्या में अभी भी वहां पुलिस बल की तैनाती की गई है.

सम्राट चौधरी ने बोला था नीतीश सरकार पर हमला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-1-407.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं इस घटना के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने घटना की निंदा की थी. साथ ही कहा था कि नीतीश कुमार की सरकार पहले नौकरी मांगने वालों पर गोली चला रही थी और अब बिजली मांगने वालों को सरकार गोली मार रही है. उन्होंने कहा कि एक बार फिर राज्य में जंगलराज जैसे हालात देखने को मिल रहे है.

क्या है मामला ?

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-1-408.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि बाधित विद्युत आपूर्ति के विरोध में बारसोई में पावर सब स्टेशन पर स्थानीय लोग उग्र प्रदर्शन करने पहुंचे थे. भीड़ इतनी बढ़ गयी कि पुलिस को इस पर काबू पाना मुश्किल हो गया. इसी बीच पुलिस ने भीड़ पर गोलियां चला दीं. इसमें तीन लोगों को गोली लग गई. जिससे एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं इस घटना में घायल तीसरे युवक का इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें-मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-mid-day-meal-shed-and-drinking-water-problem-in-lailor-school/">मनोहरपुर

: लाईलोर स्कूल में मिड डे मील शेड और पेयजल की समस्या
[wpse_comments_template]                        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही