Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोविंदपुर के सेरेंगबेड़ा में जमीन विवाद में दबंगों ने बोलेरो से छह युवकों को कुचला, बस्तीवासियों ने किया सड़क जाम

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सेरेंगबेड़ा बस्ती के छह युवकों पर दबंग युवकों ने बुधवार की शाम छह बजे बोलेरो चढ़ा दी. घटना में सभी घायलों की हालत गंभीर है. घायलों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने गोविंदपुर में टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. इस घटना में जयराम कर्मकार, रोहित लोहरा, मुन्ना लोहरा, बादल लोहरा, रवि लोहरा समेत छह युवक घायल हुए हैं. घटना के बारे में सेरेंगबेड़ा बस्ती के लोगों ने बताया कि यह सब जमीन विवाद में किया गया है. तीन दिनों पूर्व ही श्मशान की घेराबंदी की गई थी. घेराबंदी के ठीक बगल में ही भोला बागान के रहने वाले भाजपा नेता प्रदीप रहता है. [caption id="attachment_201630" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/GOVINDPUR-ROAD-JAM-1-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> आक्रोशित बस्तीवासी.[/caption] इसे भी पढ़ें : कांड्रा">https://lagatar.in/kandra-due-to-the-fog-the-car-driver-did-not-see-the-truck-hit-it-from-behind/">कांड्रा

: कुहासा के कारण कार चालक को नहीं दिखा खड़ा ट्रक, पीछे से ठोका
उसने तीन बोलेरो गाड़ी में अपने गुर्गों को मौके पर भेजकर छह युवकों को कुचल दिया. घटना के समय बस्ती के युवक प्रदीप से बात करने के लिए गए हुए थे. इस बीच ही बोलेरो गाड़ी उनपर चढ़ा दिया. घटना के बाद बस्ती के लोग आक्रोशित हैं. पुलिस ने एक बार लोगों को सड़क पर से हटा दिया था, लेकिन लोग शाम पांच बजे फिर से भोला बागान मोड़ रोड पर सड़क पर बैठ गए हैं. लोग टायर भी जलाकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. मौके पर पूर्व मुखिया कांता देवी भी पहुंची गई हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही