Search

 
 
 

पूर्व CM हेमंत से जुड़े लैंड स्कैम में ED ने फर्जी डीड बनाने के मास्टरमाइंड सद्दाम को किया गिरफ्तार, कोर्ट से मांगी 7 दिन की कस्टडी

 
 Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम केस में ED ने एक और गिरफ्तारी की है. ED ने फर्जी डीड बनाने के मास्टरमाइंड सद्दाम को गिरफ्तार किया है. उसे गिरफ्तारी करने के बाद PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के स्पेशल कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया.

स्पेशल  कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनी

इस दौरान ED के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका जी ने कोर्ट से यह आग्रह किया कि आरोपी से 7 दिनों तक पूछताछ की अनुमति दी जाये. जिसका आरोपी की अधिवक्ता स्नेह सिंह ने विरोध किया.  समाचार लिखे जाने तक कोर्ट ने दोनों  पक्षों की बहस सुन ली थी. कुछ देर बाद कोर्ट रिमांड पर आदेश दे सकता है. सद्दाम ED के कांड संख्या 5/2023 और 1/2023 में भी आरोपी है.

एजेंसी ने लगभग तीन दर्जन से ज्यादा डीड बरामद किये थे

इसके पास से एजेंसी ने लगभग तीन दर्जन से ज्यादा डीड बरामद किये थे जो अलग अलग भूमि से जुड़े हैं. दरअसल लैंड स्कैम की अब तक की जांच में अमित अग्रवाल, दिलीप घोष ,रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, बड़ागाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, कथित रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान को गिरफ्तार कर चुकी है.सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही