Chulbul Ranchi : रांची आरटीए (रोड एंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी) में पिछले चार वर्षों में जितनी गाड़ियों को परमिट मिला है, उससे अधिक तो 2021 के सात महीनों में ही परमिट जारी किया गया है. ये आंकड़े सरकारी पोर्टल पर दर्ज हैं. आंकड़े बता रहे हैं कि पिछले चार सालों में सिर्फ 797 गाड़ियों को ही परमिट मिला. वहीं इस साल जुलाई तक ही परमिट देने की संख्या 1108 हो गयी है. यह वाकई चौंकाने वाला है. गुड्स परमिट राज्य के भीतर, नेशनल और रीजनल (अधिकतम 5 जिलों) लेवल पर चलने वाले माल वाहनों को दिया जाता है. गुड्स परमिट ट्रक, मिनी ट्रक, डंपर, टीपर सहित दूसरी गाड़ियों के लिए दी जा जाती है. रांची आरटीए में वर्ष 2017 से लेकर 2019 तक वाहनों को दिए गए परमिट के आंकड़े 100 से भी कम थे. 2020 में इन आंकड़ों में काफी बढ़ातरी हुई. वहीं 2021 में जुलाई महीने तक ही दिये जाने वाले परमिट की संख्या पिछले चार वर्षों से अधिक है. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-launches-e-rupi-payment-will-be-completely-secure/122101/">पीएम
इसे भी पढ़ें- हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-bans-appointment-of-assistant-registrar-in-three-universities-original-document-of-process-sought-from-jpsc/122018/">हाईकोर्ट
किस वर्ष में जारी किया गया कितना परमिट
वर्ष परमिट की संख्या
2021 (जुलाई तक) 1108
2020 627
2019 34
2018 78
2017 58
Leave a Comment